Coronavirus China : Today News Updates World Cases Now 11.1 Million, Paris Fashion Week Will Be Online For The First Time – विश्व में कोरोना से 1.11 करोड़ लोग संक्रमित, पहली बार ऑनलाइन होगा पेरिस फैशन वीक

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

दुनिया में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमितों का रिकॉर्ड एक ही दिन में टूटकर दो लाख से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 62 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पांच लाख 26 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। 

उधर, अमेरिका में एक दिन के भीतर 55,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए जो अब तक का रिकॉर्ड है। देश ने नौ दिनों में छठी बार नया दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में ज्यादा आबादी वाले राज्यों ने संक्रमण के बढ़े हुए मामलों की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी।

इनमें आठ राज्य शामिल हैं जिनमें अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी प्रमुख हैं। लॉकडाउन के बाद इन राज्यों की अर्थव्यवस्था दोबारा खोली गई थी। अब अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में हालात बेहद गंभीर हैं।

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 47,984 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,277 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के बाद रूस में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है। इस बीच पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन आयोजित करने का एलान किया गया है। आयोजकों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच यह नए तरह का फैशन वीक होगा।

मेक्सिको में बृहस्पतिवार को कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 6,741 नए मामले सामने आए। देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2,38,511 हो गया है। सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में मेक्सिको अब ईरान की जगह 10वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 29,189 हो गया है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए 100 वेंटिलेटर
कोविड-19 से जूझ रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने 30 लाख डॉलर के 100 वेंटिलेटर दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास की अमेरिकी एजेंसी के माध्यम से पाक को एकदम नए व अत्याधुनिक वेंटिलेटर दिए, जो बुधवार को कराची पहुंचे। देश में 24 घंटे में कोरोना से 78 लोगों की जान गई है, जबकि कुल मृतक संख्या 4,551 हो गई है। पाक में संक्रमण के कुल 2,21,896 मामले सामने आ चुके हैं।

पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

अमेरिका में 48 लाख नई नौकरियां सृजित
अमेरिका में नियोक्ताओं ने जून में करीब 48 लाख नई नौकरियां सृजित की हैं। रोजगार के मामले में लगातार दूसरे महीने के बेहतर प्रदर्शन से यहां बेरोजगारी की दर घटकर 11.1 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि यह कोविड-19 महामारी के दौरान आई मंदी के चलते जा चुकी नौकरियों का छोटा हिस्सा ही है। महामारी के चलते अमेरिका में करीब 2.2 करोड़ लोगों का रोजगार छिना है।

दुनिया में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमितों का रिकॉर्ड एक ही दिन में टूटकर दो लाख से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 62 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पांच लाख 26 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। 

उधर, अमेरिका में एक दिन के भीतर 55,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए जो अब तक का रिकॉर्ड है। देश ने नौ दिनों में छठी बार नया दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में ज्यादा आबादी वाले राज्यों ने संक्रमण के बढ़े हुए मामलों की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी।

इनमें आठ राज्य शामिल हैं जिनमें अलास्का, अर्कांसस, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी प्रमुख हैं। लॉकडाउन के बाद इन राज्यों की अर्थव्यवस्था दोबारा खोली गई थी। अब अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में हालात बेहद गंभीर हैं।

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 47,984 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,277 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के बाद रूस में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है। इस बीच पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन आयोजित करने का एलान किया गया है। आयोजकों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच यह नए तरह का फैशन वीक होगा।

आगे पढ़ें

मेक्सिको में संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Sat Jul 4 , 2020
NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: सोनिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- मेडिकल कॉलेजों में OBC आरक्षण करें सुनिश्चित यह खबर भी पढ़े: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.46 लाख के पार, रिकवरी रेट 60% के ऊपर  यह खबर भी […]

Breaking News

Recent Posts