Rajasthan Coronavirus News; Recovery rate of COVID-19 patients Rises To 80 Percent, Says Health Minister Raghu Sharma | राजस्थान में कोरोना रिकवरी रेशो 80 प्रतिशत पर पहुंचा, 33 में से 20 जिलों में शुरू हुई टेस्टिंग की सुविधा

  • सरकार द्वारा बनाए संस्थागत क्वारैंटाइन सेंटर्स और होम क्वारैंटाइन के जरिए लोग जल्दी स्वस्थ हो रहे
  • रघु शर्मा बोले- कोरोना को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने से आने वाली पीढी जागरूक होगी

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 04:12 PM IST

जयपुर. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को जानकारी दी कि विभाग ने 41 हजार से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। जल्द ही राज्य में 50 हजार से ज्यादा जांचें भी होने लगेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में कोरोना टेस्टिंग की भी सुविधा शुरू हो चुकी है, शेष बचे जिलों में भी शीघ्र ही कोरोना की जांच होने लगेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पहला कोरोना का मामला सामने आया था तब कोरोना के सैंपल पुणे की लैब में जांचने के लिए भेजे जाते थे। आज राजस्थान में ही 41450 से ज्यादा जांचें प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश 50 हजार से ज्यादा जांच करने की भी क्षमता हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मुकाबले के लिए सभी इंतजाम कर रखे हैं। कहीं किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है।

रिकवरी रेशो 80 प्रतिशत तक पहुंचा

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव से निगेटिव होने वालों का रिकवरी रेशो 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। प्रदेश में कुल 19256 केसेज में से 15352 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए संस्थागत क्वारैंटाइन सेंटर्स और होम क्वारैंटाइन के जरिए लोग जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि तेजी से जांच की सुविधा बढाने से रिकवरी में फायदा मिला है। उन्होंने बताया कि हाई रिस्क और हॉटस्पॉट में लोगों को चिन्हित किया गया, साथ ही उनपर पूरी निगरानी रखी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक लगभग 9 लाख लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। सरकार का पूरा ध्यान सैंपलिंग पर है ताकि कोरोना का प्रसार ना हो सके। उन्होंने बताया कि कोरोना को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने से आने वाली पीढी जागरूक होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata Banerjee: West Bengal's unemployment rate at 6.5% in June 'far better' than that of India | Kolkata News

Sat Jul 4 , 2020
KOLKATA: Referring to a report of the Centre for Monitoring Indian Economy (CMIE), West Bengal chief minister Mamata Banerjee said on Saturday that the state’s unemployment rate stood at 6.5 per cent in June this year, which was “far better” than that of the country at 11 per cent. She […]

Breaking News

Recent Posts