Chief Minister Nitish Kumar conducts corona test, directs officers to conduct investigation | नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, विधान परिषद के सभापति के पॉजिटिव आने के बाद कराया था टेस्ट

  • मुख्यमंत्री के सभी अधिकारियों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है; शपथ ग्रहण में शामिल एक डीएसपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
  • उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और शपथ लेने वाले 9 एमएलसी ने भी कराई जांच

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 11:08 PM IST

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन दिन पहले नीतीश कुमार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शनिवार को अवधेश नारायण सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सीएम ने जांच कराई थी। मुख्यमंत्री के साथ ही उनसे जुड़े अधिकारियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसके अलावा, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और शपथ लेने वाले सभी 9 एमएलसी की भी कोरोना जांच कराई गई है। इन सभी की जांच रिपोर्ट संभवत: कल आएगी। 

दरअसल, एक जुलाई को हुए विधान पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नीतीश कुमार विधान परिषद के सभापति अवधेश सिंह के ठीक बगल में बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं में बात भी हुई थी। हालांकि, दोनों नेताओं ने गमछे से अपने चेहरे को ढंका हुआ था। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी उनके बगल में बैठे थे।

सभापति के बेटा और पत्नी भी पॉजिटिव

अवधेश नारायण सिंह के साथ ही उनकी पत्नी, बेटा और पीए की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शनिवार को सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। अवधेश नारायण की तीन दिनों से तबीयत खराब थी। उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद पूरे परिवार और संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TMC councillor shot at in West Bengal's Barrackpore | Kolkata News

Sat Jul 4 , 2020
Representative Image KOLKATA: A Trinamool Congress (TMC) councillor was shot at near her residence in West Bengal‘s North 24 Parganas district on Saturday, police said. Champa Das, a councillor of the North Barrackpore Municipality, was shot in the leg, they said. “She has been taken to a hospital. Further investigation […]

Breaking News

Recent Posts