Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | देशभर की 1105 कोरोना टेस्ट लैब में करीब 1 करोड़ लोगों की जांच हुई, सिर्फ 7% संक्रमित मिले; देश में अब तक 7.20 लाख केस

  • 24 घंटे में 22,500 मरीज बढ़े, 15256 ठीक हुए, 473 की मौत हुई; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5368 केस आए
  • आगरा में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ताजमहल नहीं खोला जाएगा, आज से खुलना था

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 02:27 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की जांच तेज हो गई है। अब तक 99.69 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। राहत की बात है कि इसमें केवल 7% यानी 7 लाख  20 हजार 346 लोग की कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देश में अब तक 4.40 लाख मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या भी 20 हजार के पार हो गई है।  

1105 कोरोना टेस्ट लैब : आईसीएमआर
देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,105 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में पांच लैब और जुड़ गयी हैं।

इनमें सरकारी लैब की संख्या 788 तथा निजी लैब की 317 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 592 (सरकारी: 368 , निजी: 224) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 421 (सरकारी: 387, निजी: 34) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 92 (सरकारी: 33, निजी: 59) हैं। इन 1,105 लैब ने 05 जुलाई को कोराेना वायरस के कुल 1,80,596 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 99,69,662 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

LIVE UPDATES :

  • विश्वविद्यालयों की परीक्षा को हरी झंडी : इस बीच गृह मंत्रालय ने देश के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं कराने की मंजूरी दे दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षा कराने के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। 

  • यूजीसी के नियम के अनुसार स्नातक, परास्नातक और प्रोफेशनल कोर्स के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अनिवार्य हैं। मंत्रालय ने ये भी कहा कि परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।   

  • राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि सोमवार को हॉस्पिटल से एक हजार कोविड मरीजों को स्वस्थ्य करके डिस्चार्ज किया गया। आईसीयू में बेड की संख्या भी 45 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। मरीजों को घर बात करने के लिए वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। 

  • महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुलेंगे होटल, लॉज और गेस्ट हाउस : महाराष्ट्र सरकार ने 8 जुलाई से कंटेनमेंट जोन के बाहर के होटल, लॉज और गेस्ट हाउस खोलने का आदेश दे दिया है। सोमवार को राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक, अभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस को अपनी क्षमता का 33% रूम ही बुक करने की मंजूरी है। होटल के बाहर और अंदर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर जानकारी पोस्टर और बैनर के जरिए प्रदर्शित करनी होगी। गेस्ट के अंदर प्रवेश करने से पहले उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना लक्षण वाले लोगों को ठहरने की अनुमति होगी। गेस्ट को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 

  • केजरीवाल बोले- प्लाज्मा की डिमांड बढ़ी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5-7 दिन से प्लाज्मा की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि, डोनर कम है। अगर डोनर नहीं बढ़े तो प्लाज्मा का स्टॉक खत्म हो जाएगा। इस बीच भाजपा नेता सांबित पात्रा ने गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में प्लाज्मा डोनेट किया। 
  • पर्यटक स्थल अभी बंद ही रहेंगे : आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि आगरा में ताजमहल समेत किसी भी पर्यटक स्थल को अभी नहीं खोला जाएगा। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। पर्यटक स्थलों को सोमवार से सैलानियों के लिए खोला जाना था। 
  • दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत : भारत में कोरोनावायरस के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6.98 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि रूस में 6.81 लाख मरीज हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है।
  • हर रोज 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे : अभी रोजाना आ रहे केसों की संख्या अधिकतम 23 दिन में दोगुना हो रही है। रफ्तार यही रही तो इस महीने के आखिरी तक 50 हजार और अगले महीने के तीसरे हफ्ते में 1 लाख मरीज प्रतिदिन बढ़ेंगे।

एक दिन में सबसे ज्यादा 57 हजार केस अमेरिका में आए

अभी तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा 57232 केस अमेरिका में 2 जुलाई को आए। इसके बाद ब्राजील का नंबर है। यहां 19 मई को सबसे ज्यादा 55 हजार मामले सामने आए थे।

देश तारीख सबसे ज्यादा केस जनसंख्या
अमेरिका 2 जुलाई 57232 33 करोड़
ब्राजील 19 जून 55209 21 करोड़
भारत 4 जुलाई 24018 135 करोड़
रूस 11 मई 11656 14 करोड़
पेरू 31 मई 8805 3 करोड़

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15284 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3088 बची है, वहीं कोरोना के चलते राज्य में अब तक 617 लोगों की जान गई है। 11,579 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1158 हो गई है। अब तक 4,17,402 कोविड सैंपल्स की जांच की गई है।
  • महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5368 नए मामले सामने आए और 204 मौतें दर्ज की गईं हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2,11,987 और मरने वालों की संख्या 9,026 है। सक्रिय मामलों की संख्या 87,681 है। रिकवरी की दर 54.37 फीसद है।   
  • उत्तरप्रदेश:  उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 28,636 हो गई है। सोमवार को 929 नए केस बढ़े। हालांकि रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में सबसे ज्यादा 95 फीसद और ललितपुर में सबसे कम 14 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 61 जिलों में कोरोना के 60 प्रतिशत से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से 43 जिलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं, सिर्फ 14 जिलों में रिकवरी रेट 60 प्रतिशत के नीचे है। 

राजस्थान: राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20,688 हो गई है। मरने वालों की संख्या 461 तक पहुंच गई। प्रदेश में सोमवार को 524 लोग पॉजिटिव मिले, वहीं पांच लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केसों की संख्या 3949 है। कोरेाना से होने वाली मृत्युदर 2.26 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक 9 लाख 20 हजार 600 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रदेश में सबसे अधिक पॉजिटिव केस 3,573 जयपुर में हैं।

  • बिहार: बिहार में सोमवार को 276 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12 हजार के पार कर गया। बिहार में कुल मरीजों की संख्‍या 12140 हो गई है। 7 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को सबसे ज्‍यादा पटना में 55 नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्‍या के मामले में पटना टॉप पर पहुंच गया है। पटना में मरीजों की संख्‍या 1100 के पार हो गई है। भू अर्जन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भूअर्जन कार्यालय को सील कर दिया गया है। दूसरी ओर 24 घंटे में और 249 ठीक हुए हैं। अब तक 9014 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3028 हो गई है। 

देश में कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकतें हैं…

1. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब तीसरे नंबर पर, रूस को पीछे छोड़ा

2. दैनिक भास्कर का देशभर में सर्वे: 60% माता-पिता बच्चोंं को तभी स्कूल भेजना चाहेंगे, जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dil Bechara Trailer Out: Sushant Singh Rajput's Last Will Take You On A Rollercoaster Ride Of Emotions

Mon Jul 6 , 2020
পরবর্তী খবর লকডাউনের মধ্যে চপার নিয়ে নাসিকে গেলেন কীভাবে! অক্ষয়ের সফর নিয়ে তদন্তের নির্দেশ মহারাস্ট্রের মন্ত্রীর Source link

Breaking News

Recent Posts