दैनिक भास्कर
Jul 05, 2020, 05:24 AM IST
कोटा. गढ़ पैलेस स्थित जंतर बुर्ज पर रियासतकालीन परंपरा के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा पर यंत्र पर धर्म ध्वजा लगाकर वायु धारण परीक्षण किया गया। इसमें मानसून में अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। यहां शाम 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक वायु की प्रवाह का आंकलन किया गया। यहां विधि-विधान से वायु धारणा पूजन भी किया गया।
राव माधाेसिंह म्यूजियम ट्रस्ट के क्यूरेटर पं. आशुताेष दाधीच ने बताया कि इसमें वायु के प्रवाह की दिशा से हाड़ाैती में आगामी मानसून का पूर्वानुमान लगाने के लिए परंपरा चल रही है। वायु धारणा परीक्षण के दाैरान कुछ समय के लिए हवा का प्रवाह नैतृय काेण से यानि पश्चिम-दक्षिण से वायव्य काेण यानि पश्चिमी से पूर्व की ओर रहा।
इससे यह अनुमान लगाया है कि हाड़ाैती मेें इस मानसून में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। यानि अच्छी बारिश हाेगी। लेकिन, बीच में हवा का प्रवाह की दिशा बदलने से इस बात के संकेत भी है कि आवश्यकता पर बारिश नहीं हाेगी। यानि फसलाें के जरूरत पर पानी की उपलबध्ता में परेशानी हाेगी। वायु धारणा परीक्षण में पं. आशुताेष दाधीच के अलावा पं. कुंजबिहारी, पं. विधाधर शास्त्री, पं. प्रेम नारायण शास्त्री, पुरुषाेत्म शास्त्री, पं. राजेश, पं. सांवरा सहित अन्य माैजूद रहे।
धान्य बारिश आज: पं. दाधीच ने बताया कि धान्य परीक्षण के लिए शनिवार काे भगवान बृजनाथ मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष सफेद कपड़े में निर्धारित मात्रा में धान्य शयन आरती के बाद रखा गया। इनका देवस्थान विभाग की ओर से रविवार काे मंगला आरती के बाद वजन किया जाएगा। इसमें जिस धान्य के वजन में बढ़ाेतरी हाेगी। उसकी फसल में इजाफा और जिसमें कमी हाेगी। उस फसल की पैदावार कम हाेने का पूर्वानुमान लगाया जाता है।
