Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 5 Unlock 2 Day Five, Coronavirus In Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World – Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 24850 नए मामले सामने आए, 613 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस का कहर
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,73,165 हो गई है, जिनमें से 2,44,814 सक्रिय मामले हैं, 4,09,083 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स… 

लाइव अपडेट

11:12 AM, 05-Jul-2020

मेक्सिको में संक्रमण के लगभग 6,000 नए मामले सामने आए

अधिकारियों ने शनिवार को मेक्सिको में कोविड-19 से 523 और लोगों की मौत की पुष्टि की जिसके बाद देश में कोविड-19 से हुईं मौतों की संख्या बढ़कर 30,366 हो गई है। मेक्सिको में शनिवार को संक्रमण के लगभग 6,000 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,51,165 हो गई है। यह संख्या लगभग स्पेन के बराबर है जो विश्व में आठवां सबसे अधिक प्रभावित देश है।

11:03 AM, 05-Jul-2020

मेक्सिको में कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार

मेक्सिको में कोविड-19 से अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वह इन मौतों के मामले से फ्रांस से आगे निकल गया है। इसके साथ ही देश अब कोविड-19 से मौत होने के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

10:31 AM, 05-Jul-2020

गोवा में 72 वर्षीय पार्षद की कोरोना संक्रमण से मौत

गोवा में मोरमुगाओ नगर परिषद के 72 वर्षीय पार्षद का रविवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पास्कोल डिसूजा, जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं थे,  पिछले महीने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मार्गो स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो कि कोरोना रोगियों के लिए विशेष रूप से नामित है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने रविवार को वायरल संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

10:09 AM, 05-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में दो लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 4 जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 97,89,066 है। जिनमें से 2,48,934 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।

09:57 AM, 05-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या छह लाख 73 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की मौत हुई है। 

09:56 AM, 05-Jul-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,73,165 हो गई है, जिनमें से 2,44,814 सक्रिय मामले हैं, 4,09,083 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:43 AM, 05-Jul-2020

पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बंगलूरू का दृश्य

कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने दो अगस्त तक पूरे राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। रविवार के बंद और रात के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। रविवार को पहले से तय शादियों को भी अनुमति दी गई है। यह तस्वीरें बंगलूरू की हैं।

09:36 AM, 05-Jul-2020

दिल्ली में 25940 सक्रिय मामले हैं

दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल को संचालित करने वाली नोडल एजेंसी आईटीबीपी है।दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अंतिम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कुल 97,200 कोरोना मामले हैं, जिनमें से 68,256 ठीक हो चुके हैं और 25,940 सक्रिय मामले हैं।
 

 

09:33 AM, 05-Jul-2020

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कोविड अस्पताल का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल का दौरा किया।

09:17 AM, 05-Jul-2020

डीआरडीओ ने 11 दिनों में बनाया 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल

दिल्ली छावनी में डीआरडीओ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल बनाया है। इस अस्थाई अस्पताल का ढांचा 11 दिनों में बनाया गया है और इसमें 1,000 बेड होंगे, जिनमें से 250 आईसीयू बेड होंगे। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 

09:02 AM, 05-Jul-2020

अस्पताल में मरीजों की संख्या 6200 से घटकर 5300 हो गई- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले हफ्ते रोज करीब 2300 मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या 6200 से घटकर 5300 हो गई। आज दिल्ली में 9900 कोरोना बेड खाली हैं।’
 

08:59 AM, 05-Jul-2020

दिल्ली में अब बहुत कम कोरोना मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली में अब कम से कम लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है। ज्यादातर लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

08:39 AM, 05-Jul-2020

सीआरपीएफ के तीन जवानों ने दान की प्लाज्मा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 31वीं बटालियन के कमांडेंट दीपेंद्र राजपूत ने बताया कि ‘दिल्ली में सीआरपीएफ के 139 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो अब संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक तीन जवानों ने यहां प्लाज्मा दान किया है और बहुत लोग करने को तैयार हैं।’
 

08:28 AM, 05-Jul-2020

कर्नाटक में आज पूर्ण लॉकडाउन

कर्नाटक के कलबुर्गी में आज सभी दुकानें बंद दिखी और बस स्टैंड भी सुनसान नजर आया। कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पांच जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है और इसे अगले चार रविवार यानी दो अगस्त तक फॉलो करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को अनुमति है।

08:16 AM, 05-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 1111 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से ब्राजील में 1,111 लोगों की मौत हुई है जबकि अमेरिका में 254 लोगों की मौत हुई है।

08:08 AM, 05-Jul-2020

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1.13 करोड़ से ज्यादा

दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख हो गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक दुनिया भर में 5.33 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 64.39 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।

 

 

07:48 AM, 05-Jul-2020

ओखला सब्जी मंडी में भीड़

दिल्ली में कोरोना महामारी के बीच बड़ी संख्या में लोग ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।

07:44 AM, 05-Jul-2020

चीन में आठ नए मामले सामने आए

चीन में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं।

06:02 AM, 05-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश: जल्द आने लगेंगे पर्यटक

मुझे लगता है कि प्रदेश में पर्यटन एक सप्ताह में फिर से शुरू हो सकता है… पर्यटक हिमाचल आना चाहते हैं, वे हमसे संपर्क कर रहे हैं। मैं उन सभी पर्यटकों से अनुरोध करता हूं, जो हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं। उन्हें यहां आने पर एसओपी और दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, सामाजिक दूरियां बनाए रखना चाहिए और मास्क का उपयोग करना चाहिए। -मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश 

05:40 AM, 05-Jul-2020

मुंबई: मूर्तिकार झेल रहे परेशानी

  • मुंबई में मूर्तिकारों का कहना है कि कोविड19 की वजह से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। वह गणेश चतुर्थी से पहले पर्याप्त संख्या में गणेश प्रतिमा नहीं बना पाए हैं। एक मूर्तिकार सागर कहते हैं कि कोई भी श्रमिक मुंबई नहीं आना चाहता, वे डरे हुए हैं। मैं हर साल 1200 मूर्तियां बनाता हूं, लेकिन इस साल केवल 700 ही बना सका।
  • सरकार ने हमें पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों को बनाने के लिए कहा, लेकिन उन्हें बनाने के लिए समय नहीं दे पाई या मूर्तियों के निर्माण के लिए मंडप बनाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने हमें इसे घर पर बनाने के लिए कहा, लेकिन हमारे घर बड़े नहीं हैं। परिवहन सेवा प्रभावित होने के कारण कच्चे माल की भी कमी है।

04:12 AM, 05-Jul-2020

गुजरात: कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाली पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर बनीं वडोदरा की जोया

  • वडोदरा की रहने वाली जोया खान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर हैं। उन्होंने टेली मेडिसिन परामर्श के साथ सीएससी का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे पहली बार में ही चुना गया। यह एक चुनौती की तरह है और मैं खुद को साबित करूंगी।
  • जोया ने कहा कि मेरी ट्रेनिंग चल रही है। मैं सभी योजनाओं के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेकर गरीबों के साथ-साथ अपने समुदाय के लोगों की मदद करना चाहती हूं। मैं पूरे समर्पण के साथ काम करूंगी। मैं इसे बहुत सकारात्मक रूप से लेती हूं।

 

03:07 AM, 05-Jul-2020

दिल्ली: प्लाजमा बैंक शुरू

  • दिल्ली के लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में प्लाज्मा बैंक शुरू किया गया है। कोरोना संक्रमित रहे और  14 दिन के आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके लोग यहां अपना प्लाज्मा दान कर सकते हैं। प्लाज्मा दान करने वाले एक शख्स ने कहा कि इलाज के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता है, हमें यह देखना होगा कि पहले से मौजूद संसाधनों आदि के माध्यम से कैसे हम दूसरों की मदद कर सकते हैं।
  • डॉ. मीनू बाजपेयी ने कहा कि हमारा मकसद अस्पतालों को उनकी जरूरत के हिसाब से प्लाज्मा मुहैया कराना है। यदि लोग प्लाज्मा दान देते रहें तो हम जल्द से जल्द मदद कर सकते हैं। प्लाज्मा बैंक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। प्रत्येक दाता लगभग 500 मिलीलीटर प्लाज्मा देता है, जिसका लगभग दो रोगियों को लाभ मिलता है। प्लाज्मा को एक वर्ष तक संरक्षित किया जा सकता है।

01:56 AM, 05-Jul-2020

गुवाहाटी: राजभवन तक पहुंचा कोरोना

  • गुवाहाटी के राजभवन परिसर में कोविड19 पॉजिटिव मरीज का मामला सामने आने के मद्देनजर क्षेत्र को एक कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सर्किल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही गुवाहाटी राजस्व क्षेत्र को तत्काल सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • असम सरकार ने कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट में सप्ताह के भीतर पांच से 12 जुलाई के बीच दिशा-निर्देशों में छूट की घोषणा की। किराने की दुकानों को सोमवार और बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित करने की अनुमति होगी। केवल 20 फीसदी दुकानों को किसी भी दिन खोलने की अनुमति रहेगी। शुक्रवार को ई-कॉमर्स वितरण गतिविधियां संचालित करने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनुमति दी गई है। -कामरूप, मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर, असम

01:13 AM, 05-Jul-2020

महाराष्ट्र में 31 कैदी और तीन जेल कर्मी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र की जेलों में बीते 24 घंटे में 31 कैदियों और 3 जेल कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। शनिवार 4 जुलाई तक कुल 415 कैदी और 162 जेल कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जबकि 281 कैदी और 90 जेल कर्मचारी अब तक ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी है। अब तक 4 कैदियों की मौत हुई है। -महाराष्ट्र जेल विभाग

01:06 AM, 05-Jul-2020

तेलंगाना में 1850 नए मामले

प्रदेश में कोरोना के शनिवार को 1,850 नए मामले सामने आए। साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई और 1,342 मरीज ठीक भी हुए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 22,312 हो गई है। इनमें से 288 लोगों की मौत हुई है और 11,537 मरीज ठीक हुए हैं। -राज्य सरकार

12:31 AM, 05-Jul-2020

ओडिशा हाईकोर्ट में 8 जुलाई तक सुनवाई नहीं

  • कटक नगर निगम की ओर से आठ जुलाई तक क्षेत्र में बंद घोषित किए जाने के मद्देनजर ओडिशा हाईकोर्ट और उसके कार्यालय भी आठ जुलाई तक बंद रहेंगे। ऐसे में छह जुलाई के लिए अधिसूचित किए गए मामले की सुनवाई नौ जुलाई को संबंधित पीठ के समक्ष होगी।
  • नगर निगम की ओर से आठ जुलाई मध्यरात्रि तक निगम के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र को बंद करने का आदेश दिया गया है। सभी गैर-जरूरी गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। सभी गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। सभी आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी।
  • आवश्यक दुकानें यानि किराना, सब्जी और दूध की दुकानें सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के नियम का पालन करते हुए सुबह पांच से शाम छह बजे तक खुल सकेंगी। आवश्यक चिकित्सा संबंधी दुकानें अपने नियमित समयानुसार खुलेंगी। आपातकालीन सेवाएं अर्थात् विद्युत और जलापूर्ति सामान्य रूप से कार्य करेगी। -कटक नगर निगम

12:25 AM, 05-Jul-2020

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 24850 नए मामले सामने आए, 613 लोगों की मौत

राजस्थान: स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं नहीं होंगी
राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस वर्ष सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के बिना छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। अगली कक्षा में जाने के लिए छात्रों के अंक निर्धारित करने की प्रक्रिया, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जांच करने के बाद तय की जाएगी। -राजस्थान सरकार

यहां पढ़ें 04 जुलाई (शनिवार) के सभी अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cyclone Amphan kills 72 in West Bengal, brings life to a halt

Sun Jul 5 , 2020
The death toll in Super Cyclone Amphan in West Bengal increased to 72, Chief Minister Mamata Banerjee said on Thursday. Fifteen of the deceased were from Kolkata, she said. Ms. Banerjee, who met senior officials at the State Secretariat to take stock of the damage, said she had not seen […]

Breaking News