- गहलोत ने लिखा- शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ईश्वर उन्हें इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करे
- गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
दैनिक भास्कर
Jul 03, 2020, 01:25 PM IST
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में यूपी में आठ पुलिस कर्मी के शहीद होने पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राज्य में खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है। जहां अपराधी निर्भय हैं। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसमें सर्कल ऑफिसर (डीएसपी) और 3 सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ये जानकार हैरान हूं कि यूपी में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। यह राज्य की खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है। अपराधी निर्भय हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करे।
मुख्यमंत्री गहलोत का ट्वीट
Shocked to know eight police personnel have been martyred in an encounter with criminals in UP. It shows a complete law and order breakdown in state & that criminals are fearless. My deepest sympathies to the bereaved families. May God give them strength in this tragic time.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 3, 2020
