Bollywood News In Hindi : Soni Razdan locked her comments section on Instagram | सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर बंद किया कमेंट सेक्शन, लिखा- वापस ऑन तब होगा जब नफरत करने वालों को कोई दूसरा टारगेट मिल जाएगा

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 02:19 PM IST

महेश भट्‌ट की वाइफ और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स सेक्शन ऑफ कर दिया है। इस बात की जानकारी सोनी ने खुद एक पोस्ट के जरिए शेयर की। हालांकि सोनी खुद इस बात से दुखी हैं लेकिन उनका मानना है कि जब इन प्रायोजित नफरत करने वालों को कोई दूसरा निशाना मिल जाएगा तब वे जरूर वापस कमेंट सेक्शन ऑन कर देंगी। 

मीम के साथ लिखी अपनी बात 

सोनी ने पोस्ट में एक मीम शेयर किया है, जिसमें पृथ्वी की एक जैसी दो तस्वीरें हैं। इस पर लिखा है- दुनिया आपके ओपिनियन से पहले और बाद में। सोनी ने लिखा- ये तस्वीर बहुत पसंद आई। इंस्टाग्राम पोस्ट पर आपकी सभी की प्रतिक्रिया और कमेंट्स भी बेहद पसंद थे।मगर अफसोस है कि मुझे ये बंद करना पड़े क्योंकि मैं उस पर गंदे, अपमानजनक और बकवास कमेंट्स आ रहे थे। कुछ स्वार्थी लोगों के अलावा कमेंट्स में उन लोगों के नाम लिखे जाते हैं जिनसे वे या तो ईर्ष्या करते हैं, या फिर जिन्हें इसी काम के लिए रखा गया है।

 पर्दे के पीछे बहुत सी लड़ाईयां चल रही हैं जिनसे हम अनजान हैं। लेकिन वे फिर भी चल रही हैं। कोई बात नहीं। मैं जल्द ही आप सभी के कमेंट्स सेक्शन वापस ऑन कर दूंगी। तब तक इन मूर्खों को नफरत करने के लिए कोई और निशाना मिल जाएगा। इस बीच सिर्फ एक बात याद रखें। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं और आपका दिया हुआ प्यार भी याद आता है।

हंसल मेहता को दिया था जवाब

सोनी की बेटी आलिया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार नेपोटिज्म की बहस में ट्रोल की जा रही हैं। इस मुद्दे पर सोनी ने हंसल मेहता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था कि आज जो लोग नेपोटिज्म पर अपनी आवाज उठा रहे हैं, वे लोग ही कल अपने बच्चों की मदद करेंगे जो फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहेंगे। वे उन्हें इंडस्ट्री में आने से नहीं रोकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Odisha reports 30% local cases

Sun Jul 5 , 2020
Odisha on Saturday reported close to 30% of total fresh infections from the community that indicated deterioration in COVID-19 pandemic situation in the State. Worried over community transmission, local administrations have started controlling intra-district movements and emphasising on isolation for persons coming from high infection districts. As many as 495 […]

Breaking News

Recent Posts