- कॉलेज छात्रों के कोर्स में भी कोरोना शामिल होगा, कोरोना के लक्षणों, फैलने से लेकर बचाव से जुड़ी बातें छात्रों को समझाई जाएगी
- रेलवे ने 24 मार्च से 12 अगस्त तक की सभी नियमित ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया है
दैनिक भास्कर
Jul 06, 2020, 11:58 AM IST
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 99 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में 9, झुंझुनू में 8, दौसा में 5, उदयपुर में 4, सवाई माधोपुर और राजसमंद में 3-3, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर और पाली में 1-1 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 20263 पहुंच गया। वहीं, 3 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर में 2 और दूसरे राज्य से आए 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 459 पहुंच गया।
इससे पहले रविवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए। इनमें प्रतापगढ़ में 65, जोधपुर और बीकानेर में 57-57, जयपुर और अलवर में 47-47, पाली में 46, जालौर में 41, राजसमंद में 37, भरतपुर में 34, अजमेर में 31, नगौर में 30, धौलपुर में 28, सिरोही में 27, झुंझुनू में 15, सीकर में 12, उदयपुर में 10, कोटा में 8, बाड़मेर और दौसा में 7-7, चूरू में 5, बारां में 4, भीलवाड़ा, झालावाड़ और टोंक में 3-3,करौली और हनुमानगढ़ में 2-2, डूंगरपुर में 1 संक्रमित मिले। वहीं दूसरे राज्य से आए 3 लोग भी संक्रमित मिले। वहीं, 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर में 6, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
3836 एक्टिव केस
राज्य में अब तक कुल 9 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 20263 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 15968 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 15627 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 3836 एक्टिव केस ही बचे हैं।
राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3552 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3052 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1796, पाली में 1215, उदयपुर में 786, धौलपुर में 768, कोटा में 745, नागौर में 727, डूंगरपुर में 462, अजमेर में 600, झालावाड़ में 378, सीकर में 625, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 581, टोंक में 207, जालौर में 392, भीलवाड़ा में 269, राजसमंद में 316, झुंझुनूं में 409, चूरू में 336, बीकानेर में 492, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 442 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, अलवर में 715, दौसा में 182, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 112, करौली में 110, हनुमानगढ़ में 83, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 60, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 53 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 134 लोग पॉजिटिव मिले।
अब तक 459 लोगों की मौत
राजस्थान में कोरोना से अब तक 459 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 163 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 12, धौलपुर में 10, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।
कॉलेज कोर्स में शामिल होगा कोरोना
कॉलेज छात्रों के कोर्स में भी कोरोना शामिल होगा। कोरोना के लक्षणों, फैलने से लेकर बचाव से जुड़ी बातें छात्रों को समझाई जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने इस संबंध में कहा कि कोरोना के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता ही इसका बचाव है। इसलिए कॉलेजों में कोर्स के साथ छात्रों को कोरोना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गांधी विचार-गांधी दर्शन और शहीदों के सम्मान को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
लॉक डाउन में प्रदेश के 4.65 यात्रियों की यात्रा और 25.89 करोड़ का रिफंड अटका
रेलवे ने 24 मार्च से 12 अगस्त तक की सभी नियमित ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया है। इस अवधि में बुक हुए टिकटों को भी रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। वहीं इन टिकटों का फूल रिफंड दिए जाने की घोषणा भी की है। रिफंड देना शुरू भी किया जा चुका है। लेकिन यह अमाउंट इतना अधिक है, कि रेलवे को इसे यात्रियों को वापिस करने में ही छह माह से अधिक का समय लग जाएगा। रेलवे को लगभग देशभर में रेलवे काउंटर्स से बुक हुए टिकटों का करीब 300 करोड़ रुपए का रिफंड वापिस करना है। सभी जोनल रेलवेज ने टिकटों का रिफंड देना शुरू भी कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडल में अलग अलग स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से 24 मार्च से 12 अगस्त के बीच 4.56 लाख यात्रियों ने टिकट बुक करवाए। इन रिजर्वेशन से रेलवे को 25.89 करोड़ रुपए की आय हुई। जयपुर मंडल के स्टेशनों पर बने काउंटर्स से 1.56 लाख लोगों ने 8.90 करोड़ के टिकट बुक किए हैं। जिन्हें अब रद्द कर, किराया रिफंड देने करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमान के मुताबिक रिफंड देने में करीब छह माह का समय लग जाएगा।