Regional in-charge officers’ meeting, activist Bhupendra Yadav engaged in strengthening organizational structure | क्षेत्रीय प्रभारियों-पदाधिकारियों की बैठक, भूपेंद्र यादव ने कहा-संगठनात्मक ढांचा मजबूत करें कार्यकर्ता

  • जायसवाल बोले-कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन सामग्री, वस्त्र व मास्क वितरित किया
  • सुशील मोदी ने कहा-केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यो से विपक्षी दल परेशान

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 08:15 PM IST

पटना. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और धारदार बनाने में जुट जाने को कहा है। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित 11 जिलों की क्षेत्रीय बैठक में यादव ने उनसे केन्द्र व राज्य सरकारों की विकास व कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। यादव ने बैठक में बूथ पर सप्तऋषियों के गठन और सप्तऋषियों के कार्यो-कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, मुंगेर, नालंदा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम बिहार के अलग-अलग विधानसभा में सफलता पूर्वक चल रहा है। कोरोना संकट में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यों की उन्होंने जमकर तारीफ की।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र सरकार की पहल पर 21 लाख मजदूर विशेष ट्रेन से बिहार लाये गये। राज्य सरकार ने 20 लाख मजदूरों के खाते में 1 हजार रूपया दिया। 15 हजार कोरेनटाईन सेंटर बनाए गए। परेशान और हताशा में बिहार के विपक्षी दलों को केन्द्र-राज्य सरकार के कार्य नहीं दिख रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FEMA case: Notice served on Kolkata jewellery house for violation involving ₹7,220 cr.

Mon Jul 6 , 2020
The Adjudicating Authority under the Foreign Exchange Management Act (FEMA) has issued a show cause notice to Shree Ganesh Jewellery House (I) Limited, its promoters and others for allegedly siphoning off ₹7,220 crore under the garb of export proceeds. The company is one of the top 100 wilful defaulters as […]

Breaking News

Recent Posts