कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण अब सर्वाधिक रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि यहां 24 घंटे के दौरान 850 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 22987 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 524 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15233 पहुंच गई हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 22 लोगों ने दम तोड़ा है जिसके कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 779 हो गई है।
सोमवार तक राज्य में एक्टिव लोगों की कुल संख्या 6973 है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि स्वस्थ होने की दर बंगाल में अभी भी 66.27 फ़ीसदी है, जिसकी वजह से विशेषज्ञों को अंदाजा है कि धीरे-धीरे सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे। पिछले 24 घंटे में कुल 10919 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार शाम तक कुल 552007 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिनमें से 4.16 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं। फिलहाल राज्य भर की 52 लेबोरेटरी में कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। इस सप्ताह एक और लेबोरेटरी को अनुमति मिली है तथा अनुमति के लिए एक आवेदन अभी भी केंद्र सरकार के पास लंबित है।
यह खबर भी पढ़े: प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों की बलि चढा दिया अपना पति, तीन गिरफ्तार
यह खबर भी पढ़े: आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य संरक्षणवाद नहीं आपूर्ति श्रृंखला में योगदान देना है : विदेश सचिव
