Landslide on NH-10, Bengal-Sikkim road connection broken, Kolkata News in Hindi

1 of 1

Landslide on NH-10, Bengal-Sikkim road connection broken - Kolkata News in Hindi




कोलकाता। पश्चिम बंगाल को हिमालयी राज्य सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसके कारण राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-10) सिक्किम की राजधानी गंगटोक को पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी से जोड़ता है। इस सप्ताह के दौरान भारी बारिश के चलते कलिम्पोंग के पास 29-मील के करीब ये भूस्खलन हुआ।

पूर्वी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन राजमार्ग पर आवागामन सुचारू करने में व्यस्त है। लेकिन इस पहाड़ी इलाके से मलबा हटाने को लेकर काम धीमी गति से चल रहा है, क्योंकि यहां मानसून के कारण अभी भी भूस्खलन हो रहा है।

इस बीच, मौसम विभाग के अधिकारियों ने 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल के तीन जिलों – दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते उत्तर बंगाल के इस इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Landslide on NH-10, Bengal-Sikkim road connection broken



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Wary of virus, non-city staff of govt buses long for home

Tue Jul 7 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 4, 2020 11:24:50 am The government has requisitioned 200 buses from SBSTC and 120 from NBSTC. Partha Paul Any given day, hundreds of state-run buses can be seen lined up in and around Salt Lake stadium here. Over the past few […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts