Bollywood News In Hindi : Famous Director Sanjay Leela Bhansali was planning to cast Sushant Singh Rajput in his four films, but he has to replaced him because he had other commitments. | उन चार फिल्मों की कहानी, जिन्हें संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर किया था

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 05:16 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान भंसाली ने बताया कि उन्होंने अपनी किसी फिल्म से सुशांत को ड्रॉप नहीं किया था और ना ही उन्हें रिप्लेस किया था। साथ ही भंसाली ने उन चार फिल्मों के बारे में भी काफी कुछ बताया, जिन्हें उन्होंने दिवंगत एक्टर को ऑफर किया था।

पुलिस को दिए बयान में संजय लीला भंसाली ने कहा, ‘मैंने सुशांत को जो चार फिल्में उन्होंने ऑफर की थीं, वो ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘रीड’ (जो बनी नहीं) और ‘पद्मावत’ थीं। रामलीला के वक्त सुशान्त सिंह राजपूत YRF (यशराज फिल्म्स) के कॉन्ट्रेक्ट में बंधे थे और ‘पानी’ फिल्म के लिए हो रहे वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे थे। जिसकी चलते उन्होंने रामलीला को करने से मना कर दिया था।

‘इसी तरह बाजीराव-मस्तानी, रीड, और पद्मावत (शाहिद कपूर के निभाए रोल) के लिए भी मैंने सुशांत को ही एप्रोच किया था लेकिन इन सभी फिल्मों की डेट भी उन्होंने पहले से पानी फिल्म के लिए दे रखी थीं।’

‘पानी’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था

भंसाली ने बताया, ‘अपनी इन तीन फिल्मों के लिए मुझे जिस डेडिकेशन और समर्पण की जरूरत थी वो सुशांत नहीं दे सकते थे। क्योंकि ‘पानी’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसलिए वे पूरी तरह उसकी तैयारियों में लगे हुए थे।’

किसी की सिफारिश पर काम नहीं करता
भंसाली ने पुलिस से कहा कि मैं अपनी फिल्मों की कास्टिंग खुद तय करता हूं, लिहाजा इस बात का सवाल ही पैदा नहीं होता कि किसी के कहने पर या किसी की सिफारिश पर मैं किसी को कास्ट करूंगा। भंसाली के मुताबिक ‘सुशांत सिंह राजपूत को रामलीला ऑफर करने से पहले इस रोल के लिए इमरान अब्बास से भी सम्पर्क किया गया था।’

‘इसके बाद भंसाली प्रोडक्शन ने सुशांत से संपर्क किया लेकिन वो YRF के कॉन्ट्रेक्ट में थे और उनकी डेट्स पहले से ब्लॉक थीं। फिर हमने रणवीर सिंह से संपर्क किया, जिनकी दो फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिकी बहल रिलीज हो चुकी थीं। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग और रोमांटिक रोल की वजह से मैंने उन्हें कास्ट कर लिया।’

‘रीड’ के लिए भी सुशांत के पास डेट्स नहीं थीं

आगे उन्होंने कहा, ‘रीड मेरा एक प्रोजेक्ट था जो शुरू ही नहीं हो पाया। उसके पीछे की वजह कंटेंट और प्रोडक्शन को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं। इस फिल्म के लिए भी मैंने सुशांत को साल 2014 में एप्रोच किया था और बातचीत भी की थी लेकिन वहां भी बात नहीं बन सकी। उस फिल्म के लिए भी सुशांत के पास तारीख की समस्या थी।’

पद्मावत में भी सुशांत को लेने की कोशिश की

भंसाली ने कहा, ‘पद्मावत बनाते समय भी मैं शाहिद कपूर की जगह पर सुशांत को ही लेना चाहता था। लेकिन सुशांत ने फिल्म पानी की डेट का हवाला देकर इस फिल्म को करने से भी मना कर दिया था।’ भंसाली के मुताबिक ‘सुशांत ने अपने 4 साल केवल पानी फिल्म को दिए और इस दौरान अपना वक्त किसी और को नहीं दिया।’

किसी ने दबाव में सुशांत की जगह रणवीर को नहीं लिया

सुशांत की जगह रणवीर सिंह को फिल्मों में लेने के सवाल पर भंसाली ने पुलिस से कहा, ‘ये आरोप निराधार हैं कि ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ फिल्म बनाते समय या फिर ‘बाजीराव-मस्तानी’ को बनाते समय YRF टैलेंट डिवीजन की तरफ से किसी तरह का अड़ंगा डाला गया था या फिर ये कहा गया कि सुशांत की जगह रणवीर को ले लो। रणवीर सिंह को कास्ट करना मेरा फैसला था और YRF को किसी आर्टिस्ट को कास्ट करने के लिए कोई रॉयल्टी नहीं दी गई है।’

संजय लीला भंसाली ने इसके लिए फिल्म के लिए हुए कॉन्ट्रेक्ट की कॉपी भी मुम्बई पुलिस को मुहैया करवाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

COVID-19 hospital in Kolkata earmarks beds for transgender people

Tue Jul 7 , 2020
The West Bengal government-run M. R. Bangur Hospital, a COVID-19-designated facility located in south Kolkata, has earmarked beds for COVID-19 patients belonging to the transgender community. On Monday evening, the hospital admitted its first coronavirus patient — a transgender woman — who worked in a diagnostic laboratory and possibly picked […]

Breaking News

Recent Posts