Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बीते 20 दिन में 11.38 लाख नए संक्रमित मिले, लेकिन अच्छी बात कि 10 लाख ठीक हुए; अब तक 28.35 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 हजार 196 मरीज बढ़े, 59 हजार 935 मरीज ठीक हुए, 979 की मौत हुई
  • महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 13 हजार 165 केस आए, 9 हजार 11 मरीज ठीक हुए और 346 की मौत हुई
  • देश में अभी 6 लाख 85 हजार 231 मरीजों का इलाज चल रहा, करीब 21 लाख ठीक हो चुके

देश में कोरोना के करीजों की संख्या 28.35 लाख हो गई है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 हजार 196 मरीज बढ़े। 59 हजार 935 ठीक हुए और 979 की मौत हो गई। बीते 20 दिनों में 11 लाख 38 हजार 768 नए केस आए हैं। लेकिन राहत की बात है कि इस दौरान 11 लाख 38 हजार 768 मरीज ठीक भी हो गए।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए। राज्य में महामारी फिर एक बार रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। यहां इंदौर में सबसे ज्यादा 179 केस आए। 114 नए मरीजों के साथ भोपाल दूसरे नंबर पर रहा। राज्य में हर दिन 15 से 20 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। यह जांच के मामले में देश में 13वें नंबर पर है। यहां अब तक कुल 10 लाख 90 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

2. महाराष्ट्र
राज्य में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 13 हजार 165 केस आए। यह 8 अगस्त के बाद संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 12 हजार 822 केस आए थे। राज्य में 9011 मरीज ठीक हो गए और 346 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। कुल संक्रमितों और नए मरीजों के मामले में पुणे ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया है।

यहां बुधवार को सबसे ज्यादा 2 हजार 688 केस आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1.37 लाख हो गई है। उधर, मुंबई में बीते 24 घंटे में 1132 नए केस आए, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 31 हजार 542 हो गई है।

3. उत्तरप्रदेश
राज्य बीते 24 घंटे में 5076 नए केस आए। वह नए केस और कुल केस दोनों मामलों में देश में पांचवें नंबर पर है। यहां अब तक कोरोना के 1 लाख 67 हजार 510 केस आ चुके हैं। उत्तरप्रदेश टेस्टिंग में सबसे आगे है। यहां हर दिन एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 40 लाख 80 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

4. बिहार
यहां बीते 24 घंटे में 2884 केस आए, लेकिन इससे करीब डेढ़ गुना, यानी 3838 मरीज ठीक हो गए, जबकि 10 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां भी रोजाना एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 20 लाख 10 हजार टेस्ट हो चुके हैं और इस मामले में यह देश में छठवें नंबर पर है।

5. राजस्थान
यहां बीते 24 घंटे में 1312 केस आए। इनमें टॉप-10 जिलों में जोधपुर में 225, अलवर में 224, बीकानेर में 209, जयपुर में 189, कोटा में 143, धौलपुर में 83, सीकर में 68, पाली में 63, राजसमंद में 31 और झालावाड़ में 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 लोगों की मौत हुई। इनमें जयपुर में 4, नागौर और कोटा में 2-2, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर और उदयपुर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus Pandemic in India Live Updates: করোনা পরিস্থিতি LIVE: এই প্রথম দেশে একদিনে সংক্রমণ ছাড়াল ৭০ হাজার - Coronavirus Live Updates: India Crosses 70k Mark For First Time With Record Surge In Covid Cases

Thu Aug 20 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: দেশে করোনার সংক্রমণে এখনও লাগাম পরেনি। বুধবার একদিনের সংক্রমণ এই প্রথমবার পেরিয়ে গেল ৭০ হাজারের অঙ্ক। তবে, আশা জোগাচ্ছে সুস্থতার রেকর্ড। —একদিনে নতুন করে করোনা আক্রান্তে বুধবার ভারতে ফের নজির গড়েছে। ২৪ ঘণ্টায় সংক্রমণ ছাড়িয়ে গিয়েছে ৭০,০০০। মৃত্যু হয়েছে ৯৭৮ জনের। —কেন্দ্রের রিপোর্ট বলছে, ভারতে মোট […]

Breaking News

Recent Posts