बंगाल में कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार में तेजी बरकरार है। हालांकि यहां रेकवरी रेट में सुधार का सिलसिला भी जारी है। यहां अब रिकवरी रेट 66 फीसदी के पार 66.24 फ़ीसदी पर है। बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 850 नए लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 23837 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 555 लोग एक दिन के अंदर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 15790 हो गई है।

चिंता की बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 804 पर पहुंच गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 7243 पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 10130 लोगों के सैंपल जांच किए गए हैं। अब तक कुल 562137 लोगों के नमूने की जांच हुई है जिनमें से महज 4.24 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट 66 फ़ीसदी के पार है तो जल्द ही सारे लोग स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Taapsee Pannu gets back to work amid pandemic  : Bollywood News

Tue Jul 7 , 2020
The shootings for film and television shows came to a  halt even before the nationwide lockdown was announced in March. However, the Maharashtra government has now given permission to shoot in the state with a set of guidelines issued by the State. Actress Taapsee Pannu who has multiple films in […]

Breaking News

Recent Posts