भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर हुई बमबारी, तृणमूल नेताओं पर लगाया आरोप

कोलकाता। उत्तर 24 परगना का बैरकपुर संसदीय क्षेत्र से दबंग भारतीय जनता पार्टी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबारी हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है। उन्होंने बमबारी करने का आरोप स्थानीय तृणमूल नेताओं पर लगाया है। अर्जुन भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं। 

बुधवार सुबह मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात को स्थानीय तृणमूल नेताओं ने अपराधियों की मदद से उनके घर के ठीक पास बमबारी की ताकि दहशत का माहौल बन सके। आरोप है कि एक के बाद एक 10 बम फोड़े गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी उनकी हत्या की योजना बना रही है। इसी के तहत उनकी गाड़ी, घर और उन्हें लक्ष्य का लगातार हमले हो रहे हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने अर्जुन सिंह के आरोपों को ग़लत बताया है। 

सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को भी पुलिस की टीम पहुंची थी और बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में बैरकपुर कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची है। पूरे क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले अर्जुन सिंह के घर के पास इसी तरह से बमबारी हुई थी। 

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बोले शेखर सुमन, कोई पॉलिटिकल सपोर्ट नहीं, 3 हफ्ते बीत चुके हैं…

यह खबर भी पढ़े: अगर कम होती जा रही हैं नजर तो आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए घर पर ही बनाए असरदार आई-ड्राप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

REVEALED: Radhe – Your Most Wanted Bhai NOT clashing with Sooryavanshi on Diwali; makers in no hurry to resume shoot : Bollywood News

Wed Jul 8 , 2020
Last week, there was a wave of cheer among the industry and moviegoers after Reliance Entertainment announced the release dates of two of its biggest and highly awaited films. While Akshay Kumar-starrer Sooryavanshi is scheduled to release on Diwali, Ranveer Singh’s cricket flick ’83 will now hit cinemas on Christmas. […]

Breaking News

Recent Posts