Kota News In Hindi : Rural SP said fighting and fighting Corona is the biggest priority | ग्रामीण एसपी बोले-कोरोना से लड़ना और लोगों को भयमुक्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 04:41 AM IST

कोटा. कोटा ग्रामीण के नवनियुक्त एसपी शरद चौधरी ने बुधवार सुबह ज्वॉइन कर लिया। ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने डीआईजी रविदत्त गौड़ के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ऑफिस में सभी अधिकारियों व अन्य लोगों से मुलाकात की। चौधरी ने भास्कर से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता इस वक्त परिस्थितियों के अनुसार कार्य करने की है। वर्तमान हालातों में कोरोना से लड़ना और आमजन को भयमुक्त करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

अपराधों को अकुंश लगाने को लेकर पुलिस हमेशा प्रयासरत रहती है और आगे भी रहेगी। राजस्थान सरकार व पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के अनुसार वह कार्य करेंगे। गौरतलब है कि चौधरी जुलाई 2017 में आईपीएस पर प्रमोट हुए थे। इसके बाद पहली पोस्टिंग जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी के रूप में मिली थी। दूसरी ओर पहली फील्ड पोस्टिंग बाड़मेर जिले में सितंबर 2019 में हुई। कोटा ग्रामीण में उनकी दूसरी फील्ड पोस्टिंग है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

After Covid-19 scare in accounts section, salary delayed for staff at Visva Bharati - india news

Wed Jul 8 , 2020
Professors and employees of Visva Bharati in Shantiniketan – the only central university in West Bengal – have not yet received their salaries for the month of June, allegedly due to a Covid-19 scare. The university authorities issued a notice on July 7, saying that salaries would be released after […]

Breaking News

Recent Posts