Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | बोलिविया की राष्ट्रपति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, सीरिया में संक्रमण का पहला मामला सामने आया, दुनिया में 1.23 करोड़ केस

  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.57 लाख लोगों की जान गई, 71.86 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 31.20 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 34 हजार 309 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 12:12 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 23 लाख 86 हजार 274 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 71 लाख 86 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 53 हजार 451 की मौत हो चुकी है। बोलिविया की कार्यवाहक राष्ट्रपति एनेजे चैवेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। गुरुवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और आइसोलेशन में रहकर काम करूंगी।’’

सीरिया में गुरुवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। यहां लोगों की मदद के लिए काम कर रही असिस्टेंस कोऑर्डिनेशन यूनिट (एसीयू) के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर है। वह तुर्की की सीमा के पास स्थित बाब-अल-हवा अस्पताल में काम करता है। लक्षण सामने आने के बाद उसने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 32,19,999 1,35,447 1,408,587
ब्राजील 17,59,103 69,254 1,152,467
भारत 7,94,842 21,623 4,95,960
रूस 7,07,301 10,843 481,316
पेरू

31,6,448

11,314 2,07,802
स्पेन 3,00,136 28,401 उपलब्ध नहीं    
चिली 3,03,083 6,573 2,71,703
ब्रिटेन 2,87,621 44,602 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,82,283 33,526 1,72,230
ईरान 2,50,458 12,305 2,12,176

ऑस्ट्रेलिया: इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या आधी की गई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि नेशनल कैबिनेट की बैठक में इंटरनेशनल फ्लाइट़स की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। बंदरगाहों पर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लोगों को साथ लाने वाले जहाजों को आने की इजाजत दी गई। दूसरे देशों से पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। यहां राजधानी मेलबर्न को सबसे ज्यादा मामला सामने आने के बाद 6 हफ्ते के लिए लॉकडाउन किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में खाने का सामान पहुंचाने के लिए जुटे सरकारी कर्मचारी। मेलबर्न को संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन किया गया है।

LIVE UPDATES : 

  • रवांडा पुलिस ने ईस्टर्न राज्य के एक अस्पताल से भागे चार कोरोना संक्रमिताें को गिरफ्तार कर लिया है। नगोमा जिले की पुलिस ने गुरुवार बताया कि ये सभी एक सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कोविड सेंटर से भाग गए थे। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय नेताओं ने उनका पता लगाने के लिए एक साथ मिलकर काम किया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।
  • अमेरिका के टेक्सस राज्य में गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 105 संक्रमितों की मौत हुई है। टेक्सास के स्वास्थ्य सेवा विभाग ने बताया कि यहां एक दिन में पहली बार मौत का आंकड़ा तीन अंकों की संख्या में पहुंचा है। राज्य में पिछले महीने से लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। गर्वनर ग्रेग एबोट ने महामारी के बीच टेक्सास में आर्थिक गतिविधियां शुरु करने की इजाजत दी थी।
  • ओमान में कोरोना के 1518 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कुल 51 हजार 725 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को तीन और मौतें होने के साथ मृतकों की संख्या 236 पहुंच गई है। 1016 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। इसके बाद बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 33 हजार 21 हो गई है।
  • रूस में गुरुवार से कोरोना वैक्सिन की टेस्टिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। इस वैक्सिन को रूस के गमालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडेमिओलोजी और रूस का रक्षा मंत्रालय साथ मिलकर तैयार कर रहा है। यहां पर वैक्सिन की टेस्टिंग 18 जून को शुरू हुई थी।  

सिंगापुर: कोरोना के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई
सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना जरूरी था। पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। देश में अब तक 45 हजार 423 लोग संक्रमित मिले हैं और 26 लोगों की मौत हुई है।विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री ली सेन लुंग ने चुनाव कराने का अपना फैसला नहीं टाला। चुनाव से पहले नौ दिनों तक प्रचार अभियान चलाने की इजाजत दी गई थी। हालांकि इस अभियान में किसी भी पार्टी को रैली निकालने या जनसभा करने की इजाजत नहीं दी गई थी।

सिंगापुर में शुक्रवार को एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने के लिए कतार में लगे लोग। वोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी था। 

अमेरिका: चीन के रिसर्च में मदद करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
अमेरिकी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को चीन के शोध में अमेरिकी सहायता का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी कानून विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 57 साल के प्रोफेसर गुओ झेंग मूल रूप से चीन का रहने वाला था। उसने चीन के इम्युनोलॉजी से जुड़े शोध में अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ से मिले 4.1 मिलियन डॉलर (करीब 30.78 करोड़ रुपए) का इस्तेमाल किया। उसने यह बात छुपाई थी।

ह्यूस्टन के यूनाइटेड मेमोरियल मेडिकल सेंटर में 6 जुलाई काे एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर्स। यहां रविवार से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।

मेक्सिको: रेस्तरां में बैठने पर पाबंदी
मेक्सिको सरकार ने राजधानी न्यू मेक्सिको सिटी के सभी रेस्तरां के अंदर लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाई गई। हालांकि लोग बाहर बैठकर खाना खा सकेंगे। गवर्नर मिशेल ल्यूजन ग्रिशम ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया। राज्य में सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। लोग फेस शील्ड और मास्क लगाकर जिम में जा सकेंगे। यहां गुरुवार को 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

मेक्सिको ने नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट के बाहर एक प्रवासी महिला से बात करते मेडिकल अफसर। यहां प्रवासियों को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया गया है।

पाकिस्तान: विदेश मंत्री की कोरोना से मौत होने की अफवाह फैली
पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोना संक्रमित हुए देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मौत होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद कुरैशी ने गुरुवार देर रात इसपर अपना स्पष्टिकरण दिया। उन्होंने अपनी मौत से जुड़ी खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और मेरा इलाज चल रहा है। इस झूठी खबर से मेरे दोस्त और परिवार निराश हुआ है। बीते शनिवार को कुरैश की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Fri Jul 10 , 2020
आज की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: अमेरिका में कोरोना का कहर, टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा… यह खबर भी पढ़े: बड़ी खबर: मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts