Haryana Man Poisoned Her Two Daughters, Dies Both In Palwal | मां ने शराब के पैसे नहीं दिए तो नशेड़ी ने पहले अपनी दो बेटियों को जहर दिया फिर खुद जहर खा लिया

पलवल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दोनों बेटियों की इलाज के दौरान मौत, नशेड़ी पिता की हालत नाजुक
  • हरियाणा के पलवल जिले की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया

शराबी को उसकी मां ने शराब के पैसे नहीं दिए तो उसने अपनी दो बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से दो लड़कियों की उपचार के दौरान मौत हो गई व उनके पिता का नल्हड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। चांदहट पुलिस ने इस संबंध में चिरवाड़ी निवासी पूर्ण की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ जहर देकर लड़कियों की हत्या करने व स्वयं सुसाइड का प्रयास करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मां पूर्ण ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा करतार शराब पीने का आदी है। 23 अगस्त को करतार ने मुझसे शराब के लिए पैसे मांगे थे, जो मैंने नहीं दिए और मैं काम पर चली गई। इसके बाद करतार ने गुस्से में आकर अपनी 4 वर्षीय बेटी गुंजन व 6 वर्षीय बेटी अंशु को जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया।

उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों को व खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद परिजन करतार व उसकी दोनों बेटियों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल लेकर पहुंचे। जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए नल्हड़ (मेवात) के लिए रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान दोनों लड़कियों की मौत हो गई व करतार का इलाज चल रहा है। करता के पिता का आरोप है कि करतार ने अपनी लड़कियों को जहर देकर मारा है व खुद सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

maharashtra building collapse: মহারাষ্ট্রে বহুতল ভেঙে জখম ১৫, ধ্বংসস্তূপের নীচে আটকে কমপেক্ষ ৭০ জন - maharashtra building collapse: 15 injured, around 70 feared trapped after building collaps in raigad district

Mon Aug 24 , 2020
হাইলাইটস ফের বহুতল ভেঙে পড়ল মহারাষ্ট্রে মহারাষ্ট্রে রায়গঢ় জেলায় সোমবার সন্ধ্যায় পাঁচতলা আবাসন ভেঙে পড়ে জখম হয়েছেন ১৫ জন ধ্বংসস্তূরে আটকে ৭০ জন ঘটনাস্থলে রওনা দিয়েছে এনডিআরএফের একটি টিম জুলাই মাসে মুম্বইয়ে বহুতল ভেঙে ৯জন মারা যান এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: মহারাষ্ট্রের রায়গঢ়ে সোমবার একটি বহুতল আবাসন তাসের ঘরের মতো […]

Breaking News

Recent Posts