- घर में महिलाओं के बीच हुए विवाद में दोनों भाई उलझ गए
- इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मार दिया
- बड़े भाई को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई
दैनिक भास्कर
Jul 10, 2020, 01:21 PM IST
छपरा. बिहार के छपरा जिले में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने साले के साथ मिलकर बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक साभा पासवान का पुत्र श्यामदेव पासवान (28) है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में दोनों भाई उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मार दिया। घायल युवक को तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई कपिलदेव राम ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।