चुचुड़ा-नैहटी फेरी सेवा अचानक हुई बंद, दोनों तरफ फंसे कई यात्री

चुचुड़ा। हुगली जिले के चुचुड़ा में शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक चुचुड़ा घाट पर फेरी सेवाओं को बंद कर दिया गया। इस वजह से सुबह 11बजे तक जो यात्री चुचुड़ा से नैहट्टी और नैहट्टी से चुचुड़ा गए थे, वे यात्री फंस गए है। 

फेरी घाट बंद होने के कारण यात्रियों के साथ साथ इस फेरी घाट के कर्मचारी भी परेशान है।जिन यात्रियों ने सुबह 11 बजे तक इस फेरी घाट को पार किया है, वे अब कैसे लौटेंगे यह एक बड़ा सवाल है। बिना पूर्व सूचना के चुचुड़ा फेरी घाट को बंद करने के कारण यह परेशानी हुई है। अब फेरी घाट के कर्मचारियों को यात्रियों के रोष का सामना करना होगा।

चुचुड़ा फेरी घाट के कर्मचारी ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रैफिक विभाग के एक पुलिस अधिकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे फेरी घाट बंद करने का नोटिस थमाकर चलेे गए। कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने चुचुड़ा थाने से भी इस मामले में सहयोग मांगा लेकिन वहां से भी उन्हें किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरेे को देखते हुए राज्य में जारी लॉक डाउन की पाबंदियों के तहत ही चुचुड़ा-नैहट्टी फेरी घाट को बंद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि चुचुड़ा- नैहटी फेरी घाट हुगली और उत्तर 24 परगना जिले को जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण फेरी घाट है और बड़ी संख्या में गंगा नदी के दोनों तरफ के यात्री इस फेरी घाट का उपयोग करते हैं। हि

यह खबर भी पढ़े: कानपुर कांड: शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों ने कहा- अब गद्दारों को सजा मिलनी चाहिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Why Stay in Touch While Keeping Distant? It's Only Human

Fri Jul 10 , 2020
WEDNESDAY, July 8, 2020 (American Heart Association News) If you’ve been keeping a healthy distance from other people because of COVID-19, you probably feel smart. But if you’re also feeling lonely and stressed, it doesn’t mean anything is wrong. It could simply mean you’re human. The need to be around […]

Breaking News

Recent Posts