ओर बढ़ेगा संक्रमण, लॉकडाउन बढ़ने के आसार नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में संक्रमण के रोज नए रिकॉर्ड गढ़ते जा रहे कोरोना वायरस का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा क्योंकि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं। राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने शनिवार को सचिवालय में मीडिया से मुखातिब होकर यह आशंका जाहिर की है। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस से डरें नहीं। सिन्हा ने यह भी कहा कि बंगाल सरकार का इरादा लॉकडाउन को और अधिक आगे बढ़ाने का नहीं है। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने दावा किया कि बंगाल में कोरोना संक्रमण संकटजनक स्थिति में नहीं है। बंगाल में संक्रमण और बढ़ेगा, आतंकित होने की जरुरत नहीं। 

बंगाल में लॉकडाउन का अभी कोई इरादा नहीं है, सिर्फ कंटोनमेंट जोन में सख्ती बरती जायेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना की गति से हम आगे चल रहे हैं। टेस्टिंग को 25 हजार तक बढ़ाया जायेगा, इससे और ज्यादा मरीज सामने आयेंगे। बंगाल में 14709 संक्रमितों में 660 गंभीर कोरोना मरीज हैं। मृत्यु दर देश के औसत से कम है। इसलिए बंगाल के लोगों को किसी भी तरह से आतंकित होने की जरूरत नहीं है।

यह खबर भी पढ़े: UP: 24 घंटों में कोरोना के 1,986 नए मामले दर्ज, अब तक कुल 28,664 मरीज हुए ठीक

यह खबर भी पढ़े: हिंदू आतंकवाद की थ्योरी स्थापित करने के लिए मुस्लिम से हिंदू बन गई थी आतंकी, बांग्लादेश में गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Reserve Bank of India - Press Releases

Sat Jul 18 , 2020
Reserve Bank of India announces the auction of Government of India Treasury Bills as per the following details: Sr. No Treasury Bill Notified Amount(in ₹ crore) Auction Date Settlement date 1 91 Day 12,000 July 22, 2020(Wednesday) July 23, 2020(Thursday) 2 182 Day 13,000 3 364 Day 10,000   Total […]

Breaking News

Recent Posts