Sirsa Sonipat (Haryana) 372 New Coronavirus Cases, Total 19741 [Update]; Gurugram Kurukshetra Faridabad Rohtak Bhiwani Yamunanagar | 565 नए मामले आए, फतेहाबाद, अम्बाला और रोहतक में कोरोना से तीन मौत, 73 की हालत नाजुक

  • 394 मरीज डिस्चार्ज हुए, अभी तक 14,904 मरीजों को मिल चुकी छुट्टी
  • प्रदेशभर में 4740 एक्टिव मरीज मौजूद

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 08:46 PM IST

पानीपत/फतेहाबाद. हरियाणा में शुक्रवार को 20 जिलों में 565 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 19,934 पर पहुंच गया। फतेहाबाद, अम्बाला और रोहतक में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 290 हो गया है। चिंता की बात ये है कि 73 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 57 मरीज ऑक्सीजन पर सांस ले रहे हैं तो 16 वेंटीलेटर पर हैं। कुल 4740 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।  

प्रदेश में कोरोना को हराने की वालों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। ठीक हो रहे मरीजों की संख्या से पॉजिटिव रेट व मृत्युदर में गिरावट आ रही है। मृत्युदर 0.3 फीसद की कमी आई है। प्रदेश में 394 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे तो 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 14,904 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब 4740 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 111, नारनौल में 68, हिसार व रेवाड़ी में 66-66, सोनीपत में 50, पानीपत में 38, अंबाला में 27, रोहतक व करनाल में 24-24, नूंह में 18, झज्जर में 16 पलवल में 15, सिरसा में 10, जींद में 8, भिवानी में 7, फतेहाबाद, कैथल व पंचकूला में 5-5, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ फरीदाबाद में 132, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 44, पलवल में 28, भिवानी, नारनौल व नूंह में 9-9, अंबाला में 8, करनाल में 7, जींद, हिसार व फतेहाबाद में 3-3, सिरसा, यमुनानगर व सिरसा में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं रोहतक, अंबाला व फतेहाबाद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 3,52,343 पर पहुंच गया है, जिसमें 3,26,679 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5,730 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.75 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 74.77 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 20 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 13,899 पर पहुंच गया है। कोरोना से 290 मौतों से मृत्युदर 1.45 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 290 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 290 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 213 पुरुष और 77 महिला शामिल हैं। अभी तक गुरुग्राम में 103, फरीदाबाद में 98, सोनीपत में 20, रोहतक में 13, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, अंबाला में 6, रेवाड़ी में 5, पलवल, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4 तथा फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, नूंह, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा  19,934 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6578 फरीदाबाद में 5108, सोनीपत में 1778, रोहतक में 899, अम्बाला में 453, पलवल में 425, भिवानी में 619, करनाल में 482, हिसार में 396, महेंद्रगढ़ में 405, झज्जर में 436, रेवाड़ी में 543, नूंह में 294, पानीपत में 347, कुरुक्षेत्र में 181, फतेहाबाद में 139, पंचकूला में 136, जींद में 150, सिरसा में 185, यमुनानगर में 127, कैथल में 129, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 14,904 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5508, फरीदाबाद में 4119, सोनीपत में 1158, रोहतक में 533, अम्बाला में 357, पलवल में 331, भिवानी में 443, करनाल में 290, हिसार में 206, महेंद्रगढ़ में 254, झज्जर में 282, रेवाड़ी में 188, नूंह में 211, पानीपत में 171, कुरुक्षेत्र में 126, फतेहाबाद में 114, पंचकूला में 110, जींद में 96, सिरसा में 112, यमुनानगर में 101, कैथल में 103, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Director Suvendu Raj Ghosh’s Main Mulayam Singh Yadav’s trailer to release next week; film to release on October 2 : Bollywood News

Fri Jul 10 , 2020
As the title suggests, Main Mulayam Singh Yadav is a biography of the former Chief Minister of UP. In M S Films and Productions’ upcoming movie Main Mulayam Singh Yadav, Amyth Sethi is portraying the legendary Politician himself who wrestled and found his way among the other giants. Portraying Mulayam […]

Breaking News

Recent Posts