- Hindi News
- Local
- Bihar
- RJD Tejashwi Yadav On Nitish Kumar Bihar Government Playing A Dangerous Game Of Statistics In Corona Testing
पटना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पहले भी कोरोना को लेकर जारी आंकड़े पर सवाल उठाते रहे हैं।
- तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा-अपनी विफलताएं छिपाने के लिए लोगों के जान के साथ मत खेलिए
नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार सरकार कोरोना जांच में आंकड़ों का खतरनाक गेम खेल रही है। लगभग 5 महीने बाद भी टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार एंटीजन टेस्ट बढ़ा रही है और आरटी पीसीआर टेस्ट नाम मात्र के कर रहे हैं। तेजस्वी ने राज्य सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अपनी विफलताएं छिपाने के लिए लोगों के जान के साथ मत खेलिए।
बिहार सरकार कोरोना जाँच में आँकड़ों का ख़तरनाक गेम खेल रही है।
लगभग 5 महीनों बाद भी अब टेस्ट संख्या बढ़ाने के लिए ये Anti-gen टेस्ट बढ़ा रहे है और RT-PCR टेस्ट नाम मात्र के कर रहे है।
फिर आगाह कर रहे है कि अपनी विफलताएँ छिपाने के लिए लोगों की जान के साथ मत खेलिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 2, 2020
बता दें कि अभी बिहार में कोरोना के दो तरीके से टेस्टिंग हो रही है। पहला एंटीजन और आरटी-पीसीआर। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आधे घंटे के अंदर मिल जाती है। हालांकि, आरटी-पीसीआर टेस्ट से रिपोर्ट ज्यादा सटीक आती है। इससे पहले भी तेजस्वी यादव राज्य सरकार पर जांच को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। तेजस्वी यह लगातार कह रहे हैं की राज्य सरकार जांच का सही आंकड़ा नहीं दे रही है।
0
