Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | पाकिस्तान ने संक्रमण के मामले में इटली को पीछे छोड़ा, बोलिविया सीनेट की अध्यक्ष संक्रमित; दुनिया में 1.26 करोड़ केस

  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.62 लाख लोगों की जान गई, 73.33 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 32.91 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 36 हजार 671 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 09:08 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार 363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 72 लाख 92 हजार 131 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 59 हजार 585 की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान ने इटली को पीछे छोड़ दिया हैं। 2 लाख 43 हजार 599 पॉजिटिव केस के साथ यह दुनिया में 11 वें पायदान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 2 हजार 751 नए मामले सामने आए।अब तक यहां 5058 लोगों की जान गई हैं।

बोलिविया में सीनेट की अध्यक्ष मोनिका एवा कोपा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। महामारी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और कुछ समय तक आइसोलेट रहूंगी। मेरी हालत स्थिर है और अपना काम करती रहूंगी।’’ बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनेज शावेज, स्वास्थ्य मंत्री, सेंट्रल बैंक के प्रमुख और राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज जारी है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 32,50,704 1,36,158 1,437,774
ब्राजील 17,68,970 69,406 1,185,596
भारत 8,21,458 22,143 5,16,192
रूस 7,13,936 11,017 489,068
पेरू

31,6,448

11,314 2,07,802
स्पेन 3,00,988 28,403 उपलब्ध नहीं    
चिली 3,09,274 6,781 2,78,053
ब्रिटेन 2,88,133 44,650 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,82,283 33,526 1,72,230
ईरान 2,52,720 12,447 2,15,015

ब्रिटेन: 75 देशों के लोगों के देश में आने की इजाजत
ब्रिटेन ने शुक्रवार को 75 देशों से लोगों के आने की इजाजत दे दी है। ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इन देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिका शामिल नहीं है। यात्रा नियमों में जिन देशों को राहत दी गई है वहां से आने वाले लोगों को अब 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 48 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही मौतों की संख्या 44 हजार 650 हो गई है। देश ने लॉकडाउन की पाबंदियों में पिछले महीने राहत दी थी। 

ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट पर चेक इन करने से पहले एक यात्री की जांच करती कर्मचारी। ब्रिटेन ने 10 जुलाई से हवाई यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में राहत दी है। 

फ्रांस: बेरोजगार हुए लोगों के लिए योजना में धोखाधड़ी

फ्रांस में महामारी से बेरोजगार हुए लोगों के लिए शुरू योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां सरकार ने यह योजना रेस्तरां, स्कूल और बिजनेस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू की है। इसके तहत बेरोजगार कर्मचारियों को सब्सिडी दी जाती है। पेरिस के प्रॉसक्यूटर ऑफिस ने शुक्रवार को बताया कि कुछ अपराधियों ने इसका गलत इस्तेमाल किया। योजना के तहत दो मिलियन यूरो (करीब 17 करोड़) रुपए निकाले गए, जो बेरोजगार लोगों तक नहीं पहुंचे। अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को मास्क लगाकर जाती महिलाएं। पिछले 24 घंटो में 25 मौतों के साथ यहां पर मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है।

चीन: विदेश मंत्रालय ने कहा- हम संक्रमण रोकने में डब्ल्यूएचओ के साथ

चीन ने डब्ल्यूएचओ से अपने संबंधों को लेकर अमेरिका की टिप्पणी को बेबुनियाद बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा चीन संक्रमण रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक बड़ा और जिम्मेदार देश होने के नाते दुनिया हम ऐसा कर रहे हैं। अमेरिका पहले ही डब्ल्यूएचओ से अलग हो चुका है। ऐसे में इसे चीन और डब्ल्यूएचओ के संबंधों पर टिप्पणी करने का हक नहीं है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Clerk tests positive, GPO shuts for two days for sanitisation

Sat Jul 11 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: June 19, 2020 11:55:08 am With the latest infections, the number of cases rose to 12,735. The General Post Office (GPO) here shut down for two days, starting Thursday, after one of its employees tested positive for Covid-19. This came on a […]

Breaking News

Recent Posts