कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट, `शर्म करो दीदी`

कोलकाता। प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर असफलता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ‘बांग्लार लोज्जा ममता’ (बंगाल की शर्मिंदगी हैं ममता) अभियान शुरू किया है। भाजपा के आला नेता सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे हैं।

भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि शर्म करो दीदी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काती रही है। अम्फन तूफान, कोरोना संक्रमण और प्रवासी मजदूरों जैसे मामलों में जब केंद्र ने पश्चिम बंगाल को मदद करना चाही, उसे रोकने की कोशिश की गयी। ममता जी हर वक्त राजनीति अच्छा नहीं होता। 

केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार यदि पीएम किसान योजना लागू करती, तो बंगाल के 70 लाख किसानों को लाभ मिलता। ममता बनर्जी की सरकार अपना हित पहले देखती है, जनता का बाद में।

भाजपा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय ने ट्वीट किया कि ममता सरकार के रिपोर्ट कार्ड में स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग, विकास जीरो है, जबकि सिंडिकेट, भ्रष्टाचार व राजनीतिक हिंसा का बोलबाला है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने ट्वीट किया कि महिलाओं व बच्चों के लापता होने के मामले में पश्चिम बंगाल का पूरे देश में दूसरा स्थान है। 2018-19 में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बाल श्रमिक थे। ममता दीदी के शासन में बंगाल इन मामलों में नंबर वन है। इसी तरह से भाजपा के सांसद सुकांत मजूमदार, डॉ. सुभाष सरकार, ज्योतिर्मय सिंह महतो, अमित मालवीय, अरविंद मेनन सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है।

यह खबर भी पढ़े: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- विकास दुबे जैसे सभी अपराधियों को सरेआम सजा देनी चाहिए

यह खबर भी पढ़े: अस्पताल से गायब हुए ‘भगवान’ : गोद में 3 दिन की बेटी, दहशत में दंपत्ति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ATK Mohun Bagan FC holds international potential: Nita Ambani

Sat Jul 11 , 2020
Mumbai (Maharashtra) [India], July 10 (ANI): Welcoming Indian football club Mohun Bagan into the Indian Super League (ISL) on Friday after its merger with ATK, the Founder and Chairperson of Football Sports Development Limited (FSDL) Nita Ambani said that ATK Mohun Bagan FC holds international potential. The 130-year old football […]

Breaking News

Recent Posts