- यहां अब 615 एक्टिव केस, 3052 लोगों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पर किया डिस्चार्ज
- राजधानी में 171 संक्रमित व्यक्तियों ने दम तोड़ा, 1.29 लाख से ज्यादा सैंपलिंग हो चुकी है
दैनिक भास्कर
Jul 11, 2020, 12:57 PM IST
जयपुर. शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यहां 33 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3838 हो गया। आज एक संक्रमित व्यक्ति ने दम भी तोड़ा। इससे मृतकों का आंकड़ा 171 हो गया। यहां अब तक 1.29 लाख से ज्यादा सैंपलिंग की जा चुकी है। वहीं, राहत की बात यह है कि जयपुर शहर में संक्रमित हुए कुल 3052 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। ऐसे में रिकवर होने पर इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब 615 एक्टिव केस है। जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रदेश में शनिवार को 170 कोरोना संक्रमित केस सामने आए
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 170 नए मामले सामने आए। इनमें अलवर में 40, जयपुर में 33, उदयपुर में 31, नागौर में 21, भरतपुर में 17, सवाई माधोपुर और राजसमंद में 7-7, झुंझुनू, बाड़मेर, प्रतापगढ़ और करौली में 3-3, कोटा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 23344 पहुंच गया। वहीं 2 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर और जयपुर में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 499 पहुंची।
राजस्थान में पिछले 11 दिनों में 5330 पॉजिटिव केस सामने आए, 86 मौत
- एक जुलाई को 298 केस और 8 मौत
- दो जुलाई को 350 केस और 9 मौत
- तीन जुलाई को 390 केस और 10 मौत
- चार जुलाई को 480 केस और 7 मौत
- पांच जुलाई को 632 केस और 9 मौत
- छह जुलाई को 524 केस और 5 मौत
- सात जुलाई को 716 केस और 11 मौत
- आठ जुलाई को केस 659 केस और 10 मौत
- नौ जुलाई को 500 केस और 9 मौत
- दस जुलाई को 611 केस और 6 मौत
- 11 जुलाई को 170 केस और दो मौत
