प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले- सत्ता में आए तो बंगाल में यूपी स्टाइल में खत्म करेंगे जंगलराज

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इशारे इशारे में कहा है कि बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गैंगस्टरों का एनकाउंटर होगा। यूपी में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हैं। 

सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर करने वालों की हत्या कर दी है। ममता कैबिनेट में अल्पसंख्यक मंत्री फिरहाद हकीम ने विकास दुबे की तुलना आतंकियों से की है और उत्तर प्रदेश पुलिस को अपराधी करार दिया है। इसी पर शनिवार सुबह दिलीप घोष ने पलटवार किया है। इको पार्क में वह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मेदनीपुर के सांसद घोष ने मीडिया से कहा कि जिनकी कमर में दम नहीं है वे एनकाउंटर के बारे में क्या बात करेंगे?

उन्होंने कहा कि जो एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं उनके पास एनकाउंटर करने की क्षमता है क्या? वे (तृणमूल कांग्रेस) केवल विपक्षी नेताओं पर गोली चला सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी शासन में रहेगी तो क्या हो सकता है यह उत्तर प्रदेश में दिखा दिया है। पश्चिम बंगाल की लगातार गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष किया। दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडाराज है। यहां कानून व्यवस्था है ही नहीं। कानून व्यवस्था क्या होती है, अगर यह समझना है तो भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में जाकर देखनी चाहिए। भाजपा जब बंगाल में सरकार में आएगी तो दिखा देगी कि जंगलराज को कैसे खत्म किया जाता है। 

यह खबर भी पढ़े: करिश्मा कपूर ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ साझा किया डरावना किस्सा

यह खबर भी पढ़े: 5 साल बाद जिंदा हुए विकास दुबे के साथी अमर दुबे के पिता, सड़क दुर्घटना के बाद अंडरग्राउंड हो गया था संजीव दुबे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chile Coronavirus News Updates: 26-year-old Damaris Silva, Nurse Plays Violin For Covid Patients In El Pino Hospital | कोरोना मरीजों का तनाव और स्टाफ की थकान दूर करने के लिए नर्स सिल्वा बजाती हैं वॉयलिन, कहा- मैं उम्मीदें बांट रही हूं

Sun Jul 12 , 2020
चिली की राजधानी राजधानी सेंटियागो के एल-पिनो हॉस्पिटल में हफ्ते में दो बार दिखता है यह नजारा नर्स सिल्वा शाम 6 बजे कोरोना मरीजों के बीच पहुंचकर लेटिन सॉन्ग गाती हैं दैनिक भास्कर Jul 12, 2020, 06:07 AM IST शाम को 6 बजे ही वॉयलिन का सुरीला संगीत कोरोना मरीजों […]

Breaking News

Recent Posts