नई दिल्ली। देश में 12 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को डीजल की कीमतों (Diesel Prices) में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, पेट्रोल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

दिल्ली- पेट्रोल 80.43 रुपये और 80.94 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.17 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 76.05 रुपये लीटर.
चेन्नई- पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 78.01 रुपये लीटर
नोएडा- पेट्रोल 81.08 रुपये और डीज़ल 72.91 रुपये लीटर
गुरुग्राम- पेट्रोल 78.64 रुपये और डीज़ल 73.09 रुपये लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 80.98 रुपये और डीज़ल 72.81 रुपये लीटर
पटना- पेट्रोल 83.31 रुपये और डीज़ल 77.77 रुपये लीटर

बतादें कि प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह खबर भी पढ़े: India-China-India Global week: विदेश मंत्री ने कहा- भारत-चीन की सीमा पर अग्रिम सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया जारी

