अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए कोलकाता में हो रहा यज्ञ, फैंस मांग रहे दुआएं

कोलकाता। भारत की सांस्कृतिक नगरी के रूप में विख्यात पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए यज्ञ और पूजा हो रही है। 

शनिवार रात सदी के इस महानायक के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना आई है। खुद बच्चन ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके बाद से पूरे देश से उनकी सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। इसमें कोलकाता भी कदमताल कर रहा है। अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने के लिए महानगर में पूजा और यज्ञ का आयोजन उनके फैंस क्लब की ओर से किया गया है। 

फैंस क्लब के एक सदस्य ने बताया कि महानायक की जल्द सलामती के लिए कोलकाता में यज्ञ और पूजा का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल भी हो रहे हैं। हालांकि महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। जो लोग भी आते हैं, वे अमिताभ बच्चन के स्वस्थ होने के नाम पर हवन कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द वह स्वस्थ होकर घर लौट सकें। अमिताभ के फैंस का कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि बच्चन कोरोना का मात देकर घर लौट आएंगे। खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही देशवासियों को संबल देने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक गाना रिलीज किया था, जिसके बोल हैं “मुश्किल ही सही वक्त ही तो है गुजर ही जाएगा”। 

कोलकाता में जहां अमिताभ बच्चन को लेकर पूजा-अर्चना हो रही है, वहां भी यही गीत बजाया जा रहा है। इसके अलावा सोशल साइट पर भी बड़ी संख्या में बंगाल के लोग अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को साझा कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: मंत्री के बेटे पर कार्रवाई करने वाली महिला पुलिस सुनीता यादव ने छोड़ी नौकरी

यह खबर भी पढ़े: देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 22,674 तक, जानें सभी राज्यों के आकड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vivek Oberoi wishes Bachchan family a speedy recovery after Aishwarya Rai Bachchan-Aaradhya test positive for Covid-19

Sun Jul 12 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : অমিতাভ বচ্চন, অভিষেক বচ্চনের করোনা আক্রান্ত হওয়ার খবর জানা গিয়েছিল শনিবার রাতেই। রবিবার সকালে জানা গেল, ঐশ্বর্য রাই বচ্চন ও তাঁর কন্যা ছোট্ট আরাধ্যাও করোনা আক্রান্ত। এখবর প্রকাশ্যে আসার পরই ছড়িয়ে পড়ে বি-টাউনে। খবর পৌঁছেছে বিবেক ওবেরয়ের কানেও। আর একথা জানার পরই টুইট করে গোটা পরিবারের দ্রুত […]

Breaking News

Recent Posts