Arrested two miscreants who robbed chilli powder in the eyes of the young man | युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

  • गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान फरहीन और दुर्गेश के रूप में हुई

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 04:44 AM IST

नई दिल्ली. समयपुर बादली इलाके में स्कूटी सवार युवकों ने एक युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसका मोबाइल और पर्स लूटकर भागने लगे। बदमाशों को गश्त कर रही पुलिस ने काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरहीन और दुर्गेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटा हुआ सामान जब्त कर लिया है। अलीपुर में रहने वाला मोहित कुमार शुक्रवार रात 10.30 बजे लिबासपुर पैट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर बाइक से घर की तरफ जा रहा था।

उसने कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी थी। वह शौच करने लगा था। अचानक पीछे से दोनों आरोपी आए। उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाला और उसका पर्स मोबाइल लूटकर झाडिय़ों में भाग गए। 
इलाके में गश्त कर रहे पुलिस वालों ने उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उसकी आपबीती सुनकर पुलिस वालों ने आरोपियों का झाड़ियों में घुसकर काफी दूरी तक पीछा किया। दोनों को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। पुलिस दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ভূতের ভয়ে মৃত্যু নাকি ভূত সেজে খুন? ১০ বছরের বালিকার হঠাৎ মৃত্যুতে ঘনীভূত রহস্য

Mon Jul 13 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: পরিবার বলছে ভূতের ভয়ে মৃত্যু। ময়না তদন্তকারী চিকিত্সকদের দাবি, শ্বাসরোধ করা হয়েছে। তবে, সে ক্ষেত্রে গলার দাগ যতটা গভীর হওয়ার কথা, এখানে তা নেই। ভূতের আতঙ্কে মৃত্যু নাকি ভূত সেজে শ্বাসরোধ করে খুন? নিউ আলিপুরের ১০ বছরের বালিকার মৃত্যু ঘিরে জমাট বাঁধছে রহস্য। পরিবারকে জিজ্ঞাসাবাদ করে আসল তথ্য […]

Breaking News

Recent Posts