दैनिक भास्कर
Jul 10, 2020, 06:50 AM IST
बूसी. निकटवर्ती भादरलाऊ ग्राम के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को कोविड-19 जन जागरूकता अभियान के तहत आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए जानकारी दी गई। आयुष विभाग भादरलाऊ के नाथूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए आमजन को सतर्कता के साथ आयुर्वेदिक काढ़ा, गरम पानी के उपयोग करना चाहिए।
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजिंग और मास्क के उपयोग के साथ अन्य सभी नियमों की पालना करनी होगी। इस अवसर पर एएनएम सुनीता शर्मा, पीईईओ जगाराम, लूम्बाराम, कंचन, कन्हैयालाल, किशनलाल, लीला, हनुमानदास, आरिफ खान, पूनाराम आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
