कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव फंदे से लटकते हुए हालत में बरामद होने के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राज्यपाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक प्रतिशोध और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की मौत कई गंभीर सवाल खड़ी कर रही है। इसमें हत्या के आरोप भी लग रहे हैं। इसकी सच्चाई उजागर करने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत है ताकि राजनीतिक हिंसा की परतें खुल सकें।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने भी विधायक की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके लिए सोमवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़े: अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव, विवेक ओबेरॉय ने पूरे परिवार के ठीक होने के लिए की प्रार्थना
यह खबर भी पढ़े: सचिन पायलट को नहीं मनाएगी कांग्रेस, मीटिंग में नहीं आए तो होंगे पार्टी से बाहर!
