Jio की एक और नई डील, इस बार क्वालकॉम ने किया 730 करोड़ रुपए का निवेश

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऋणमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। रिलायंस जियो ने फिर एक बड़ी डील की घोषणा की है। इस बार जियो में क्वालकॉम ने बड़ा निवेश किया है। दी गई जानकारी के अनुसार क्वालकॉम जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपए निवेश करके 0.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। 

Reliance Jio

क्वालकॉम दुनिया की टॉप वायरलेस टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। फेसबुक और अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी इंटेल के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली यह तीसरी स्ट्रैटेजिक इनवेस्टर कंपनी है। इससे कंपनी को अपने 5जी रोलआऊट में भी मदद मिलने की संभावना है।

Reliance Jio

इसके साथ ही जियो प्लेटफार्म्स में अप्रैल से अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जियो प्लेटफार्म्स में क्वालकॉम 12वीं निवेशक है। जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था।उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने इसमें निवेश किया। बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईएफ और इंटेल ने भी निवेश की घोषणा की।

Reliance Jio

क्वालकॉम ने अपनी निवेश ईकाई क्वालकॉम वेंचर्स के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है। यह निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी वैल्यूएशन और 5.16 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइस वैल्यूएशन पर हुआ है। इंडिया में क्वालकॉम के पास कई पेटेंट हैं। इसे दुनिया की लीडिंग वायरलेस टेक्नोलॉजी इनोवेटर कंपनी कहा जाता है। कंपनी का फोकस फिलहाल 5G टेक्नोलॉजी डेवलप करने और उसे विस्तार देने में जुटी है। अभी इसी डील को रेगुलेटर की मंजूरी मिलना बाकी है।

Reliance Jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “आज मैं जियो प्लेटफार्मों में एक निवेशक के तौर पर क्वालकॉम वेंचर्स का स्वागत करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। क्वालकॉम कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है और हमारे पास एक मजबूत और सुरक्षित वायरलेस और डिजिटल नेटवर्क को खड़ा करने और भारत में हर किसी के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों का विस्तार करने का साझा दृष्टिकोण है। वायरलेस प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में क्वालकॉम के पास गहरा तकनीक ज्ञान है और जो हमें 5जी तकनीक में और भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन में सहायक होगा।”

यह खबर भी पढ़े: CBSE Results 2020/सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परिणाम, यहां करे चेक

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan Politics LIVE Updates: सुरजेवाला बोले- 48 घंटे में सचिन पायलट से कई बार बात हुई

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Police Played Band in Front of House In Bhagalpur Babarganj Police Station Area | अपराधी गिरफ्तार न हुए तो पुलिस ने घर के सामने बजवाया बैंड, अब कुर्की जब्ती की हो रही तैयारी

Mon Jul 13 , 2020
बैंडबाजा बजवाकर थानेदार ने पूरे मोहल्ले के लोगों को बताया कि दोनों आरोपी समाज विरोधी हैं इश्तहार चिपकाए दो दिन हो गए, लेकिन दोनों अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया दैनिक भास्कर Jul 13, 2020, 04:14 PM IST भागलपुर. भागलपुर जिले के बबरगंज थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के लोग उस वक्त […]

Breaking News

Recent Posts