Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा- कोरोना महामारी अब बद से बदतर होती जाएगी, पुराने हालात नहीं लौटने वाले; दुनिया में 1.31 करोड़ केस

  • कोरोना से दुनिया में अब तक 5.73 लाख लोगों की मौत, 76.59 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 34.41 लाख संक्रमित, 1 लाख 37 हजार 947 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 11:23 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 31 लाख 34 हजार 479 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 76 लाख 59 हजार 76 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 73 हजार 299 की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा है कि कोरोना महामारी अब बद से बदतर होती जा रही है। पुराने हालात अब नहीं लौटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप और एशिया के कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने महामारी पर काबू पाया है और कुछ देश अभी भी गलत दिशा की ओर जा रहे हैं। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 34,41,503 1,37,947 15,34,925
ब्राजील 18,67,841 72,234 12,13,512
भारत 9,06,612 23,727 5,71,526
रूस 7,33,699 11,439 5,04,021
पेरू 3,26,326 11,870 2,17,111
चिली 3,17,657 7,024 2,86,556    
स्पेन 3,00,988 28,403 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,99,750 35,006 1,84,764
ब्रिटेन  2,90,133 44,830 उपलब्ध नहीं
दक्षिण अफ्रिका 2,76,242 4,079 1,34,874

अपडेट्स

  • यूएन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में हर नौ में से एक आदमी भूखमरी का शिकार है। रिपोर्ट में बताया गया कि दुनियाभर में इस समय 69 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हैं, जोकि पूरी आबादी का 8.9% हैं।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूओ) ने कहा है कि अभी तक अमेरिका ने खुद के अलग होने का फॉर्मल लेटर नहीं दिया है। अमेरिका डब्ल्यूएचओ से अलग होने की घोषणा कर चुका है। पिछले हफ्ते अमेरिका ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस को इसकी आधिकारिक सूचना भी दी थी। 
  • आयरलैंड में सोमवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर 2500 यूरो (2.13 लाख रुपये) का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा है। 
  • हॉन्गकॉन्ग में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसको देखते हुए यहां सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियम कड़े कर दिए गए हैं। एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे।

यूरोप के बाद लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें, यहां अब तक 1.44 लाख ने दम तोड़ा
कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में लैटिन अमेरिका ने अमेरिका और कनाडा को पीछे छोड़ दिया है। लैटिन अमेरिका में अब तक 1 लाख 44 हजार 758 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अमेरिका और कनाडा में 1 लाख 44 हजार 23 लोगों की मौत हुई है। अभी तक यूरोप में सबसे ज्यादा 2 लाख 2 हजार 505 मौतें हुई हैं।

जापान: ओकिनावा बेस पर 92 अमेरिकी सैनिक संक्रमित
जापान के ओकिनावा आईलैंड पर रविवार को 23 अमेरिकी सैनिक संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को भी यहां पर 71 सैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अमेरिकी नौसेना के अफसर मेजर केन कुंजे ने कहा कि अब इस बेस पर संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। ये सभी मामले 7 से 13 जुलाई के बीच सामने आए हैं। 

यह फोटो जापान के ओकिनावा आईलैंड पर स्थित अमेरिकी सैन्य बेस की है।  -फाइल फोटो

साउथ अफ्रीका: शराब की बिक्री पर रोक लगाई
साउथ अफ्रीका में रविवार से रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शराब की बिक्री भी रोक दी गई। यहां बीते हफ्ते ही शराब बेचने की इजाजत दी गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इसके बाद कहा कि देश में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने अस्पतालों और क्लीनिकों पर शराब पीने के बाद घायल होने वाले मरीजों का बोझ न बढ़ाएं।

अमेरिका: कोविड पार्टी में शामिल होने वाले की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘कोविड पार्टी’ में शामिल होने वाले 30 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। यह पार्टी एक संक्रमित व्यक्ति की ओर से दी गई थी। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, इस व्यक्ति ने कोरोना को अफवाह समझ लिया। उन्होंने कहा कि यह गलत है कि कोई संक्रमित पाया जाए और उसके बाद वह पार्टी करे और उसमें दोस्तों को बुलाए।

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर लोगों की जांच में जुटी स्वास्थ्यकर्मी। यहां नए मामले बढ़ने के बाद टेस्टिंग भी तेज कर दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया: संक्रमण रोकने के काम में सैनिकों की संख्या बढ़ेगी
ऑस्ट्रेलिया सरकार संक्रमण रोकने के काम में लगे सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा। देश के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेट हंट ने बताया कि विक्टोरिया राज्य में 1 हजार अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया। रविवार को यहां 177 नए मामले सामने आए।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में रविवार को एक कार ड्राइवर से पूछताछ करते सुरक्षाकर्मी।

बोलिविया: वित्त मंत्री संक्रमित

बोलिविया के वित्त मंत्री ऑस्कर ऑरिट्ज संक्रमित पाए गए हैं। ऑरिट्ज देश के चौथे ऐसे नेता हैं जो पिछले चार दिनों में संक्रमित मिले हैं। यहां की राष्ट्रपति जेनिन ऐनेज की रिपोर्ट भी चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मारिया इडी रोका, खनन मंत्री जॉर्ज फर्नांनडो ओरोपेजा और प्रेसिडेंसी मिनिस्टर येर्को नुनेज नेग्रेट्‌टे भी संक्रमित मिले थे। बोलिविया में अब तक 47 हजार 200 मामले सामने आए हैं और 1 हजार 754 लोगों की जान गई है। 

बोलिविया के ला पाज में रविवार को संदिग्ध संक्रमितों से पूछताछ करता एक स्वास्थ्यकर्मी।

मैक्सिको: मौतों का आंकड़ा इटली से ज्यादा
मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा रविवार को इटली से ज्यादा हो गया है। अब तक यहां 35 हजार 6 मौतें हुई हैं और 2 लाख 95 हजार 268 केस आए हैं। यहां कुछ हफ्ते पहले ही लॉकडाउन में ढील दी गई थी। इसके बाद से मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति एंड्रेस मैन्युएल लोपेज ने रविवार को कहा कि देश में महामारी कमजोर पड़ रही है। मीडिया इसे बेवजह तूल दे रही है। 

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में रविवार को चर्च के कार्यक्रम में एक महिला को वेफर्स देते एक पादरी।

ब्राजील: मास्क न लगाने वालों पर एक्शन
ब्राजील में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। यहां पर 21 मई से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी किया गया था। ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। यहां के साओ पाउलो में सबसे ज्यादा 1 लाख 30 हजार संक्रमित मिले हैं और 11 हजार 415 मौतें हुई हैं। 

ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में रविवार को बीच पर एक कपल एस्ट्रोनॉट की तरह पीपीई किट पहनकर घूमता नजर आया। यहां मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

मेडागास्कर: 25 सांसद संक्रमित

मेडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राजधानी एंटानानारिवो में दो महीने बाद लॉकडाउन हटाया गया था। हालांकि, मामले बढ़ने के बाद 5 जुलाई से दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया। 

कोलंबिया: राजधानी बोगोटा की सीमा सील

कोलंबिया में रविवार को 5 हजार 83 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1.5 लाख के पार हो गया है। अब तक 5 हजार 307 लोगों की जान गई है। सरकार ने राजधानी बोगोटा की सीमा सील करने का फैसला किया गया है। बोगोटा से 49 हजार 644 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई से देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया था। 

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में रविवार को कार सैनिटाइज करता सरकारी कर्मचारी। नए मामले बढ़ने के बाद 1 जुलाई से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Allahabad HC overturns conviction in 1981 case

Mon Jul 13 , 2020
The Allahabad High Court has overturned a 37-year-old conviction under dacoity of three persons from Kanpur Dehat on the grounds that in the absence of involvement of five or more persons no conviction should be made out under clauses of dacoity. Justice Saurabh Shyam Shamshery overruled the judgment of a […]

Breaking News

Recent Posts