Today 586 people died; Death toll in UP and West Bengal reached near one thousand, 700 deaths in a week in Karnataka | 24 घंटे में 587 लोगों की मौत; यूपी और पश्चिम बंगाल में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब, कर्नाटक में 7 दिन में 700 मौतें

  • मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई
  • कर्नाटक में अब तक की सबसे ज्यादा 87 मौतें, आंध्र प्रदेश में 43 लोगों ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 12:09 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 24 हजार के पार हो गया। लगातार पांचवें दिन 500 से ज्यादा संक्रमितों ने जान गंवा दी। पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ अब मरने वालों की संख्या 24,315 हो गई है। 

उधर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। यूपी में मंगलवार को 28 और पश्चिम बंगाल में 24 लोगों की जान चली गई। यूपी में मरने वालों की संख्या 983 और पश्चिम बंगाल में 980 हो गई है। कर्नाटक में हालात दिनों दिन बेहद खराब होते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को 87 मौतें हुईं। पिछले एक हफ्ते में यहां 700 लोगों ने दम तोड़ दिया।  

22 राज्यों में लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को 22 राज्यों में कोरोना के चलते 587 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 213 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 67, देश की राजधानी दिल्ली में 35 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गुजरात में 14, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में 10-10,  पंजाब और बिहार में 9-9, जम्मू कश्मीर में 8, असम और राजस्थान में 6-6, ओडिशा में 5, हरियाणा में 4, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में 2 मौतें हुईं। उत्तराखंड, केरल और गोवा में 1-1 मरीज की मौत हो गई।  

फोटो नई दिल्ली की है। यहां निगम बोध घाट पर कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्यकर्मी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               10,695
दिल्ली  3,446
गुजरात 2,070
तमिलनाडु 2,099
पश्चिम बंगाल 980
उत्तर प्रदेश 983
कर्नाटक 846
मध्य प्रदेश 673
राजस्थान 524
तेलंगाना 375
हरियाणा 312
आंध्र प्रदेश 408
पंजाब 213
जम्मू कश्मीर 195
बिहार 143
उत्तराखंड 50
केरल 35
ओडिशा 96
झारखंड 36
छत्तीसगढ़ 20
असम 51
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 10
पुडुचेरी 18
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 02
गोवा 18
अरुणाचल प्रदेश 02
दादरा एंड नागर हवेली 01
कुल 24,315

6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
30 जून 506
10 जुलाई 520
11 जुलाई 541
12 जुलाई 500
13 जुलाई 540

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           5,405
अहमदाबाद 1,519
ठाणे 1,769
पुणे 1,152
चेन्नई 1,292
कोलकाता 516

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hemtabad MLA’s death: BJP to gherao police stations tomorrow

Tue Jul 14 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 14, 2020 5:39:06 am BJP leaders Dilip Ghosh and Rahul Sinha protest the death of MLA Debendra Nath Roy, in Kolkata on Monday. (Photo: Shashi Ghosh) BJP leaders and workers here took to the streets on Monday in protest against the […]

Breaking News

Recent Posts