Bhagalpur News In Hindi : Lack of money forced to become migrant again | पैसे के अभाव ने फिर प्रवासी बनने को किया मजबूर, वापस शहरों की ओ लौट रहे लोग

  • कमलदाहा, मतनजा, बखरी, शरनपुर, कौआकोह, पड़रिया आदि दर्जनों गांव के लोग कर रहे पलायनमजदूरों को दूसरे राज्य से काम करने के लिए प्रति मजदूर पांच से दस हजार रुपया अग्रिम भेज दिया गया है

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 06:32 AM IST

कुर्साकांटा. लॉकडाउन में जब सभी कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था, तो मजदूरों के सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई। ऐसे मुश्किल समय में केंद्र एवं राज्य सरकार ने रेल व बस के माध्यम से दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को काफी मुश्किल एवं सावधानी के साथ अपने घर तक पहुंचाया। जब प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचे तो उनके चेहरे पर जो सुकून था वह ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाया। अब खेसरैल, मरातीपुर, सोनापुर, कमलदाहा, मतनजा, बखरी, शरनपुर, कौआकोह, पड़रिया, पगडेरा, बीरबन, सझिया, सौरगांव समेत दर्जनों गांव के मजदूरों ने बताया कि काम नहीं मिलने के कारण हमसभी दूसरे राज्य जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हम मजदूरों को दूसरे राज्य से काम करने के लिए प्रति मजदूर पांच से दस हजार रुपया अग्रिम भेज दिया गया है, साथ ही लेने के लिए बस भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पैसे को अपने परिजनों को देकर पुनः अपने पिछले जिंदगी में वापस लौटना हमलोगों की मजबूरी और जरूरत है।

पेट की आग आखिर गरीब लोग कब तक सहे
लॉकडाउन खत्म होते ही अनलॉक-1 चल रहा है। अभी लोग बाजार निकल रहे हैं। वैसे मजदूर जो बाहर से किसी तरह घर लौटे थे वे फिर से जाने को मजबूर हैं। गरीबी के कारण पेट की आग आखिर गरीब लोग कब तक सहे। प्रवासियों ने घर में रहने का मन तो बना लिया, लेकिन परिवार चलाने के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ती है और पैसे के लिए रोजगार की। जो प्रवासियों को वर्तमान में मिलता नजर नहीं आया। क्षेत्र में सरकार की तरफ से कोई काम नहीं मिलने के कारण प्रवासियों के सामने बस एक ही उपाय बचा कि वह फिर अपने परिवार को छोड़कर दूसरे राज्य में मजदूरी करने चले जाएं।

जो रेड जोन में हैं उन्हें नहीं जाना चाहिए
कोरोना संक्रमण के इस दौर में अभी रेड जोन वाले क्षेत्र में किसी को नहीं जाना चाहिए। सबको बचकर रहना चाहिए।अगर जाना जरूरी भी है तो सावधानी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है।
डॉ ओमप्रकाश मंडल, पीएचसी प्रभारी,कुर्साकांटा 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Hint of eco turnaround in reverse migration trend | Kolkata News

Sat Jun 13 , 2020
KOLKATA: The easing of restrictions during the existing lockdown has triggered a return of labourers back to Kolkata’s commercial hubs, indicating a revival in economic activities in the state sooner than expected. Economists and members of the business community say the trend, backed by anecdotal evidence and surge in business […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts