Jodhpur Kota (Rajasthan) Coronavirus Cases Update | 177 Bharatpur Jodhpur Kota Patients Discharged Today From Hospital, Check Rajasthan) Coronavirus District-Wise Today News | 118 संक्रमितों से ज्यादा 177 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए, रिकवर होने वालों की भी संख्या 164

  • भरतपुर में 80, जोधपुर में 78 और कोटा में 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया
  • साल 2020-21 में राज्य के वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा नहीं कर सकेंगे

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 11:25 AM IST

जयपुर. राजस्थान में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच अच्छी खबर है कि लोग लगातार रिकवर भी हो रहे हैं। शनिवार को जहां 118 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 164 रही। साथ ही 177 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें भरतपुर में 80, जोधपुर में 78 और कोटा में 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

अब 2736 एक्टिव केस

राज्य में अब तक कुल 5 लाख 71 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 12186 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 9175 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 8784 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2736 एक्टिव केस ही बचे हैं।

आज फिर भरतपुर में सबसे ज्यादा केस मिले

भरतपुर में 39, पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में 5, नागौर में 4, चूरू, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, अलवर, बाड़मेर और टोंक में 2-2, झालावाड़ और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितो का आंकड़ा 12186 पहुंच गया। वहीं, राज्य में 3 की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 2 और पाली में 1 मौत दर्ज की गई।

राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2480 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2123 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 898, पाली में 687, उदयपुर में 597, कोटा में 541, नागौर में 527, डूंगरपुर में 385, अजमेर में 404, झालावाड़ में 340, सीकर में 348, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 266, टोंक में 178, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 186, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 202, चूरू में 180, बीकानेर में 121, जैसलमेर में 93 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 117, मरीज मिले हैं। 
  • अलवर में 247, धौलपुर में 96, दौसा में 76, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 54, करौली में 36, हनुमानगढ़ में 34, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 19, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 58 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 272 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 123 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12, भरतपुर में 11, नागौर में 8, पाली में 7, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 16 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

एक साल बुजुर्ग नहीं कर सकेंगे निशुल्क तीर्थ यात्रा

साल 2020-21 में राज्य के वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बुजुर्गों को अधिक होने के चलते वर्ष 20-21 की वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के आवेदन नहीं निकले हैं और यात्रा रद्द कर दी है | विभाग ने केंद्र की गाइड लाइन और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह निर्णय लिया है| इस बीच, कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के चलते वर्ष 2019-20 की यात्रा का भी चयनित पूरे बुजुर्गों को लाभ नहीं मिल सका | ज्ञात रहे कि 2016 से शुरू की गई इस वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना के तहत पांच हजार बुजुर्गों को ट्रेन से और इतनो को ही पिछले तीन साल से हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जा रही है | इसमें 60 साल व उससे अधिक आयुवर्ग के चयनित बुजुर्ग लाभान्वित होते हैं| वर्ष 2019-20 से फ्लाइट से विदेश तीर्थ यात्रा भी शुरू की गई है | इस पहली विदेश तीर्थ यात्रा के तहत नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन कराए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Salman Khan to shoot for the Bigg Boss 14 promo at his Panvel farmhouse? : Bollywood News

Sat Jun 13 , 2020
The Bigg Boss franchise has only grown ever since it had Salman Khan on board as its host. The actor has played a massive role in making this reality show a hit. With a new theme every season accompanying new challenges, the fans are eagerly waiting for Bigg Boss 14 […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts