Norms will have to be sent to 46 private schools in the district | जिले के 46 प्राइवेट स्कूलों को नॉर्म्स पूरे कर भेजनी होगी फाइल

गुड़गांव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • स्कूलों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया

जिले के 46 निजी स्कूलों को 22 जुलाई तक मान्यता को लेकर अपने नॉर्म्स पूरे करके फाइल जमा करनी होगी। जिसके बाद 31 जुलाई तक यह रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी की गई, जिनके अभी तक नॉर्म्स पूरे नहीं हुए है। ऐसे में इन स्कूलों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया है ताकि समय पर यह रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा सके।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर मान्यता पूरी न करने को लेकर जो भी ऑब्जेक्शन है, उन्हें स्कूलों को पूरा करना होगा। दरअसल, निदेशालय के पास काफी संख्या में ऑफलाइन प्राइवेट प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की प्रोविजनल मान्यता के मामले में फाइलें कई वर्षों से पेंडिंग पड़ी हुई हैं। विभाग द्वारा इन मामलों के संबंध में संबंधित जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को लिखा गया है।

विभाग द्वारा जनवरी 2020 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस प्रकार जनवरी से पूर्व के मामलों में विभाग द्वारा लगाए गए एतराज 31 जुलाई तक हर अवस्था में त्रुटियां दूर करते हुए विभाग को भेजना होगा। अगर 31 जुलाई तक भी गलतियां दूर नहीं की जाती तो सभी स्कूलों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Left, Cong. for action against fake Amphan relief claimants

Sat Jul 18 , 2020
The Left parties and the Congress have demanded that an FIR be filed against the ineligible beneficiaries of cyclone Amphan relief. The development comes a day after Chief Minister Mamata Banerjee said the State government had rejected 6,000 applications for compensation across the State after carrying out investigations at the […]

Breaking News

Recent Posts