- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- BJP Burnt Effigy Of Chief Minister Gehlot At 13 Places In Jodhpur In Protest Against The Name Of Shekhawat In The Audio Clip
जोधपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
- युवक कांग्रेस ने एक स्थान पर फूंका शेखावत का पुतला
प्रदेश में कांग्रेस के बीच चल रही आपसी खींचतान के बीच गुरुवार को कुछ ऑडियों क्लिप जारी होने के बाद अब भाजपा भी पूरी तरह से इस मामले में खुलकर सामने आ गई है। ऑडियों क्लिप में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम आने पर युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में उनका पुतला फूंक विरोध जताया। वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर में 13 स्थान पर उनका पुतला फूंक शेखावत के नाम से फर्जी ऑडियो क्लिप जारी करने का विरोध व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी ऑडियो में केन्द्रीय मंत्री शेखावत का नाम आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओें में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की इसकी निन्दा करते हुए 13 स्थानों पर उनका पुतला जलाया। भाजपा के जोधपुर शहर के 12 मंडल व भाजयुमो की तरफ से एक स्थान पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। विभिन्न स्थानों पर जलाए गए मुख्यमंत्री के पुतलों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत हाय- हाय एवं और भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई चरित्र हनन की तुच्छ राजनीति को लेकर आमजनता व भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को आमजनता से माफी मांगने की मांग की।
0
