पति-पत्नी में कहासुनी के बाद आग से जलकर पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के बोकबा गांव में पति पत्नी आग से झुलस गये। घटना में पति की  मौत हो गयी। भौवा (25) शराब की नशे में गुरुवार शाम अपने घर पहुंचा। पति को शराब की नशे में देखकर पत्नी प्रेमा समद नाराज हो गई। दोनों में कहासुनी हो गई। 

इसी बीच शराब की नशे में भौवा घर में जल रहे ढिबरी के ऊपर गिर गया। इससे उसके शरीर में आग लग गयी। पति को बचाने के क्रम में पत्नी  भी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों घायल पति पत्नी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों ने दोनों पति-पत्नी का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज  के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। इलाज के क्रम में भौवा की  सदर हॉस्पिटल में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज सदर हॉस्पिटल  में चल रहा है।

यह खबर भी पढ़े: जयवर्धन ने उठाया सवाल: जो कांग्रेस सरकार में सडक़ों पर उतरने की बात कहते थे, वह अब कहां है?

यह खबर भी पढ़े: चोरी का आरोप लगाकर युवक से हुई लिंचिंग, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही सांसे, दो गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hrithik Roshan’s selfie flaunting his salt-n-pepper look is going to make your weekend mood better : Bollywood News

Fri Jul 17 , 2020
Hrithik Roshan has been a heartthrob since his debut in Kaho Naa Pyaar Hai. The actor has made heads turn with his performance in each film and not to forget the jaw-dropping dance moves. He has given two massive hits in 2019 and people are still raving over Super 30 […]

Breaking News

Recent Posts