करीब 50 लाख रुपये कीमत की अवैध सुपारी से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एनजेपी थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात फुलबाड़ी में अभियान चलाकर अवैध रूप से सुपारी लाद कर ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक योगेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

एनजेपी थाना प्रभारी अनिर्वाण भट्टाचार्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर  ट्रक को सादे वर्दी वाली पुलिस ने फुलबाड़ी से जब्त किया है। ट्रक में अवैध रूप से सुपारी भर कर असम से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई सुपारी की आनुमानिक कीमत 50 लाख रुपये है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर आगे कार्रवाई में जुट गई है। 

उल्लेखनीय है कि एनजेपी  पुलिस की यह 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले फुलबाड़ी से ही एनजेपी थाने की पुलिस ने 20 लाख का शराब जब्त किया था। इस मामले में भी एक ट्रक जब्त करने के साथ  ही  दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह खबर भी पढ़े: विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त प्रकरण में डोटासरा ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का बताया हाथ

यह खबर भी पढ़े: प्रवासियों का दर्द : गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए बेच दिया दिल्ली का दुकान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput case: Aditya Chopra of Yash Raj Films records statement with Mumbai Police

Sat Jul 18 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুর ঘটনায় যশরাজ ফিল্মস-এর কর্ণধার আদিত্য চোপড়াকে জেরা করল মুম্বই পুলিস। শনিবার সকাল ৯টা থেকে ১২টা পর্যন্ত, টানা তিন ঘণ্টা আদিত্য চোপড়াকে জেরা করা হয় বলে খবর। জানা যাচ্ছে, আদিত্য চোপড়া নিজের বয়ান রেকর্ড করার জন্য শনিবার ভারসোভা থানায় উপস্থিত হয়েছিলেন। যদিও এতদিন পর্যন্ত […]

Breaking News

Recent Posts