Clash between Trinamool Congress and BJP workers at BJP MP rally in west Bengal बंगाल में भाजपा सांसद की रैली में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

उत्तरी 24 परगना जिले के श्यामनगर इलाके में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की रैली में शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता चक्रवात राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए.

west bengal

TMC-BJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प (Photo Credit: ANI Twitter)

कोलकाता:

उत्तरी 24 परगना जिले के श्यामनगर इलाके में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की रैली में शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता चक्रवात राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि रैली में पत्थर और देसी बम फेंके गए.

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘हमले में कई लोग घायल हुए। कई लोगों से मोबाइल फोन छीने गए.’’ तृणमूल के जिला अध्यक्ष एवं राज्य में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि पार्टी के सदस्यों पर पहले हमला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और बम फेंके. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.’’

पुलिस ने बताया कि देसी बम फेंकने के बारे में दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और आरोपों की जांच की जा रही है.


First Published : 18 Jul 2020, 11:30:06 PM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Volunteers helping fight virus and flood in Assam district

Sat Jul 18 , 2020
A ‘resistant army’ of volunteers has been helping an eastern Assam district combat a pandemic and two concurrent disasters — flood and a blazing blowout natural gas well untamed for almost two months. Tinsukia Superintendent of Police Shiladitya Chetia had to take some of his men off COVID-19 duty for […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts