भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र पीने की दी सलाह

कोलकाता। कोरोना से बचने के लिए हर कोई तरह-तरह के उपाय बता रहा है। कोई आयुर्वेद के नुस्खे बता रहा है तो कोई होमियोपैथ। एलोपैथ में तो आये दिन कंपनियां कोरोना के इलाज के लिए दवा लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र पीने की सलाह दि है। 

घोष का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे  कह रहे हैं कि   गोमूत्र पीने से शरीर की वायरस से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक बैठक के दौरान वह लोगों को घरेलू चीजों की अहमियत बता रहे हैं। वह लोगों से यह भी कह रहे हैं कि गोमूत्र पीने से लोग स्वस्थ रहते हैं। वीडियो में घोष कह रहे हैं, “यदि मैं आपसे गाय की बात करूं तो बहुत से लोग इससे असहज हो जायेंगे। गधे कभी भी एक गाय की अहमियत नहीं समझेंगे। यह भारत है, भगवान श्रीकृष्ण की धरती, यहां हम गाय की पूजा करते हैं। हमें स्वस्थ रहने के लिए गोमूत्र पीना चाहिए। जो शराब पीते हैं वो कैसे एक गाय की अहमियत को समझेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले  साल नवंबर में भी दिलीप घोष ने अपने एक बयान में कहा था कि गाय के दूध में सोना होता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। उससे पहले भी उन्होंने कहा था कि गोमूत्र पीने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह खुद गोमूत्र का सेवन करते हैं।

 दूसरी ओर वे कोरोना को लेकर ममता सरकार के प्रति हमलावर भी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि इस समय कोरोना से लडने का समय है लेकिन वह (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) राज्यपाल और केंद्रीय पुलिस से लड़ रही हैं। उनके गुंडे हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। ममता राज में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में चल रहे सियासी संकंट के नौवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तोड़ी अपनी चुप्पी

यह खबर भी पढ़े: राम जन्मस्थली को लेकर नेपाल PM के दावों से हैरान हुई दीपिका चिखलिया, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार मीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

covid toll-free number: আপনার কোভিড টেস্ট পজিটিভ? উদ্বেগ নয়, জাস্ট ডায়াল করুন এই toll-free নম্বরে - west bengal: tested positive for covid-19 ? dial this toll-free number for assistance

Sun Jul 19 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: আপনার কোভিড টেস্ট রিপোর্ট পজিটিভ এসেছে? বা, আপনার পরিচিত কারও? কোথায় ভর্তি হবেন বা ভর্তি করবেন, হাসপাতাল ফিরিয়ে দেবে কি না, এসব সাতপাঁচ ভেবে দুশ্চিন্তা করছেন? কী করণীয়, বাড়িতেই কোয়ারানটিনে থাকা যাবে কি না, কিছুই বুঝে উঠতে পারছেন না? ঘেঁটে ঘণ্ট লাগছে। যাবতীয় দুশ্চিন্তা-উদ্বেগ ঝেরে ফলে […]

Breaking News

Recent Posts