- Hindi News
- International
- Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटन20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इजराइल के तेल अवीव में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते लोग। पुलिस को लोगों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमान करना पड़ा।
- दुनिया में 1.44 करोड़ लोग संक्रमित, इनमें से 86.11 लाख लोग ठीक हुए
- अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.33 लाख मरीज, अब तक 1.42 लाख मौतें
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44 लाख 22 हजार 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86 लाख 11 हजार 657 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 4 हजार 823 की जान जा चुकी है। इजराइल में शनिवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के घर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लोगों ने नेतन्याहू पर महामारी से निपटने में नाकाम रहने और भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नए नियमों का ऐलान किया है। यहां मेलबर्न और मिशेल शायर में घर से निकलने से पहले मास्क लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर 200 डॉलर (करीब 15 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम बुधवार रात से लागू होंगे।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 38,33,271 | 1,42,877 | 17,75,219 |
| ब्राजील | 20,75,246 | 78,817 | 13,66,775 |
| भारत | 10,77,864 | 26,828 | 6,77,630 |
| रूस | 7,65,437 | 12,247 | 5,46,863 |
| द.अफ्रीका | 3,50,879 | 4,948 | 1,82,230 |
| पेरू | 3,49,500 | 12,998 | 2,38,086 |
| मैक्सिको | 3,38,913 | 38,888 | 2,13,006 |
| चिली | 3,28,846 | 8,445 | 2,99,449 |
| स्पेन | 3,07,335 | 28,420 | उपलब्ध नहीं |
| ब्रिटेन | 2,94,066 | 45,233 | उपलब्ध नहीं |
इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले 18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।
बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका: राष्ट्रपति ने सभी रैलियां स्थगित कीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती, बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैं टेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।
मैक्सिको: 7 हजार से ज्यादा नए मामले
मैक्सिको में शनिवार को 7 हजार 600 नए मामले सामने आए और 578 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 3 लाख 38 हजार 913 संक्रमित मिले हैं और 38 हजार 888 मौतें हुई हैं। यहां पर जून से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ऐसा नहीं करने का फैसला किया गया है। इसने अमेरिका से सटी सीमा से लोगों के आने पर भी पाबंदी लगाई है। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही अमेरिका से मैक्सिको आ सकेंगे।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्थाई जांच केंद्र पर शनिवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
0
