- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram (Haryana) Coronavirus Cases Unlock 2.0 Updates | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurgaon Gurugram Faridabad Sonipat Karnal Rohtak Hisar Sirsa Kaithal
पानीपत/रेवाड़ी12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना की जांच के लिए एक संदिग्ध का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- रेवाड़ी में इंडस्ट्री, दफ्तर और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट मिली है
- सोमवती अमावस्या के दिन कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर नहीं है स्नान की इजाजत
हरियाणा में अनलॉक-2 का 20वां दिन है। कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन रेवाड़ी ने शहर को सोमवार और शनिवार के लिए बंद कर दिया है। शहर में दो दिन तक सैनिटाइजेशन किया जाएगा। सोमवार सुबह-सुबह जिले में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। धारूहेड़ा को भी बंद रखा गया है।
जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, फार्मेसी, केमिस्ट शॉप खुली रहेंगी। करियाना, फल व सब्जी की दुकानों को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खोले रखने की अनुमति दी गई है। इंडस्ट्री और दफ्तरों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
सोमवती अमावस्या के दिन कुरुक्षेत्र के घाट सूने
सोमवती अमावस्या के दिन कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के घाट सूने हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते पहले से यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सोमवार को यहां स्नान के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंचे। इसके अलावा पुलिस भी तैनात की गई है।
गुड़गांव का पहला प्लाजमा बैंक रोटरी ब्लड बैंक में बनेगा
गुड़गांव का पहला प्लाज्मा बैंक रोटरी क्लब बैंक में स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों को प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मुख्यालय से गाइडलाइन आने का इंतजार है। उसके आधार पर प्लाज्मा बैंक शुरू किया जाएगा। दिल्ली के बाद फरीदाबाद में ईएसआई मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा बैंक बनाया गया है। वह भी जल्द शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव का कहना है कि प्लाज्मा बैंक बनाने के लिए रोटरी क्लब के ब्लड बैंक में जगह देखी है। फिलहाल सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है।
हरियाणा में 26 हजार पार पहुंचे कुल कोरोना संक्रमित
हरियाणा में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 26 हजार पार हो गई है। वहीं जिंता की बात ये है कि 106 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच गया। रविवार को 20 जिलों में 617 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 26,164 पर पहुंच गया। इसें से 19,793 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 6022 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब तक 349 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 349 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 256 पुरूष और 93 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 116, फरीदाबाद में 110, सोनीपत में 25, रोहतक में 18, पानीपत में 10, अंबाला में 9, रेवाड़ी, पलवल व करनाल में 8-8, हिसार में 7, भिवानी व झज्जर में 5-5, जींद में 4, यमुनानगर में 3, फतेहाबाद में 2 तथा सिरसा, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
