कानून व्यवस्था की बदहाली पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे राज्यपाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अब राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वार्ता करेंगे। सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस बारे में ट्वीट किया है। 

उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तमाम समस्याओं के बारे में संविधान के अनुच्छेद-159 के तहत वार्ता करूंगा। मैं अपनी क्षमता के मुताबिक राज्य में संविधान की रक्षा और पालन सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं। बंगाल के लोगों के प्रति मैं अपना समर्पण जाहिर कर रहा हूं और मैं प्रतिबद्ध हूं कि लोगों की भलाई हो। 

उल्लेखनीय है कि विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में राज्य में कानून व्यवस्था की लगातार गिरती हालत को लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा किया था। हेमताबाद से भाजपा विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया था और सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया था।

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan Political Crisis: विधानसभा में किसका पलड़ा हैं भारी, अशोक गहलोत या सचिन पायलट?

यह खबर भी पढ़े: हरियाली अमावस्या: आज बन रहा है शुभ योग, करें शिवजी की पूजा और पाए मनचाहा वरदान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Taapsee Pannu shares throwback picture with Amitabh Bachchan and Sujoy Ghosh from the sets of Badla : Bollywood News

Mon Jul 20 , 2020
Actor Taapsee Pannu is going down the memory lane. She shared a throwback picture from the sets of Badla where she worked with Amitabh Bachchan and Sujoy Ghosh again after Pink. All three of them looked pretty engrossed in a conversation while going through the scene. “Me looking at how […]

Breaking News

Recent Posts