BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई 388 अंक और निफ्टी 97 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 62 अंक नीचे बंद हुआ था

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शुक्रवार को बीएसई 548 अंक ऊपर 37,020 पर और निफ्टी 161 पॉइंट ऊपर 10,901 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 29 अंक ऊपर 10,503 पर बंद हुआ था

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 388.89 अंक ऊपर और निफ्टी 97.75 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 76.07 अंक ऊपर और निफ्टी 12.05 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 654.3 अंक तक और निफ्टी 193.5 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 548.46 अंक ऊपर 37,020.14 पर और निफ्टी 161.75 पॉइंट ऊपर 10,901.70 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
HDFC बैंक 4.79 %
ICICI बैंक 2.92 %
RBL बैंक 2.21 %
एक्सिस बैंक 1.72 %
फेडरल बैंक 1.44 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.41 %
इंडसइंड बैंक 1.37 %
सिटी यूनियन बैंक 1.01 %

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 62.76 अंक नीचे 26,671.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 29.36 अंक ऊपर 10,503.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 9.16 पॉइंट ऊपर 3,224.73 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.95 फीसदी बढ़त के साथ 62.62 अंक ऊपर 3,276.74 पर बंद हुआ था। इधर इटली और जर्मनी के बाजार में बढ़त रही, लेकिन फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,18,107 हो गई है। इनमें 3,89,803 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,00,399 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 27,503 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14,641,819 हो चुकी है। इनमें 608,902 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 143,289 हो चुकी है।

12:16 PM वोडाफोन आइडिया के शेयर में 8 फीसदी का उछाल है।

11:59 AM आज निफ्टी 97.75 अंक ऊपर खुला। अभी ये 87.85 पॉइंट ऊपर 10,989.55 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.81% की बढ़त है।

11:52 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 में से 7 बैंक शेयरों में बढ़त है; HDFC के शेयर में सबसे ज्यादा 3.17% की बढ़त है।

09:36 AM बीएसई 30 में शामिल 18 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 12 के शेयरों में गिरावट है; HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4.08% की बढ़त है।

09:29 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में से बढ़त है; प्राइवेट बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की बढ़त है।

09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 में बढ़त है; सिर्फ  SME IPO में 0.02% की गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 236.92 अंक ऊपर 37,257.06 पर और निफ्टी 78.35 पॉइंट ऊपर 10,980.05 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Continuation of death of corona infected, two deaths including woman, 82 lives have been lost so far | दो संक्रमित मरीजों की मौत, अब तक 82 लोगों की जा चुकी है जान

Mon Jul 20 , 2020
Hindi News Local Rajasthan Continuation Of Death Of Corona Infected, Two Deaths Including Woman, 82 Lives Have Been Lost So Far जोधपुर17 मिनट पहले कॉपी लिंक जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जोधपुर में अब तक मिल चुके हैं 4653 […]

Breaking News

Recent Posts