- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Continuation Of Death Of Corona Infected, Two Deaths Including Woman, 82 Lives Have Been Lost So Far
जोधपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
- जोधपुर में अब तक मिल चुके हैं 4653 संक्रमित मरीज
जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर में सोमवार को इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति जोधपुर का है, जबकि महिला बाड़मेर जिले की है। जोधपुर में रविवार को भी तीन मरीजों की मौत हुई थी। जोधपुर में अब तक 82 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। शहर में काेराेना के रोजाना 100 के आसपास मरीज मिल रहे हैं। 13 दिन में 10वीं बार 100 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। रविवार काे 126 राेगी मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 4653 पर पहुंच गया है।
जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें बालेसर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय माणकराम को 17 जुलाई को तबीयत खराब होने पर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस लेने में दिक्कत के साथ ही वह सिलिकोसिस बीमारी से भी पीड़ित था। सोमवार सुबह सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह बाड़मेर के बालोतरा शहर निवासी एक महिला की सोमवार को जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाड़मेर में अब तक आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से छह बालोतरा क्षेत्र से हैं।
राहत की बात, तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं मरीज
इस बीच राहत की बात यह है कि शहर में मरीज भी तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। शनिवार को 113 रोगी डिस्चार्ज हुए। बुधवार को 119, गुरुवार को 128 और शुक्रवार को 100 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। अब तक कुल 3287 रोगी ठीक हो चुके हैं।
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पॉजिटिव
बासनी थाने के हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर थाने के सभी 50 कर्मचारियों की जांच करवाई गई। हेड कांस्टेबल 4 दिन पहले मुल्जिम की तलाश में पीपाड़ व जैसलमेर गए थे। वहां से लौटने के बाद तेज बुखार आया था। सरदारपुरा थाने के कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। हालांकि कोई लक्षण नहीं दिखे।
0