- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sachin Pilot Ashok Gahlot News | Rajasthan News Update | Sachin Pilot Reaction After Rajasthan Chief Minister Ashok Gahlot Calls Worthless
जयपुर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सचिन पायलट ने एएनआई एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कही।
- कहा- आरोप लगाने वाले विधायक के खिलाफ उचित, सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा
- ‘मेरी छवि खराब करने के लिए मुझ पर इस तरह के और भी संगीन आरोप लगाए जाएंगे’
राजस्थान के सियासी घमासान में सोमवार को सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह के आरोपों पर कहा कि मैं दुखी हूं, लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे आधारहीन, संगीन आरोपों पर हैरान नहीं हूं। यह पूरी तरह से मुझे बदनाम करने और राजस्थान के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मेरे द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए किया गया है।
पायलट ने कहा कि मैं आरोप लगाने वाले विधायक के खिलाफ उचित, सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा। मुझे यकीन है कि मेरी छवि खराब करने के लिए मुझ पर इस तरह के और भी संगीन आरोप लगाए जाएंगे, लेकिन मैं डटा रहूंगा।
0